लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir DDC Election Final Result: Gupkar को मिला बहुमत, Jammu में दिखा BJP का दम

By गुणातीत ओझा | Updated: December 23, 2020 15:31 IST

Open in App
जम्मू-कश्मीर चुनाव के अंतिम आंकड़े जानें कौन बना 'सिकंदर'जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल (DDC Election 2020) चुनाव में मतगणना का दौर अब लगभग पूरा हो चुका है। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। चुनावी नतीजों के अंतिम आंकड़ों में गुपकार गठबंधन (Gupkar Alliance) बहुमत हासिल करने में कामयाब रहा है। लेकिन भाजपा अकेले दम पर 74 सीटें जीतकर यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के लिए कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में अभी और दम लगाने की जरूरत है, यहां भाजपा कमाल नहीं दिखा सकी है।280 सीटों पर हुए चुनाव में 276 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। गुपकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 67, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 27 और कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। गठबंधन के इस प्रदर्शन पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शांति और निष्पक्ष तरीके से पूरे हुए चुनाव लोकतंत्र की जीत है, लेकिन जमीनी हकीकत सामान्य से कहीं दूर थी, जिसके खिलाफ गुपकार गठबंधन ने चुनाव लड़ा था।'वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव से जो रुझान सामने आए हैं, वह गुपकार को काफी उत्साह देने वाले हैं।' उन्होंने लिखा, 'भाजपा ने इसे आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को लेकर प्रतिष्ठा का मुद्दा बना दिया था। अब लोगों ने जवाब दे दिया है और यह उन लोगों के लिए है, जो इन आवाजों को ध्यान से सुनने के लिए लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं।'डीडीसी चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे माने जा रहे हैं। पार्टी ने जम्मू में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कश्मीर घाटी में पार्टी की स्थिति कमजोर है। घाटी में भाजपा को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। पार्टी ने श्रीनगर, पुलवामा और बांदीपोरा में तीन सीटें हासिल की हैं। ये भाजपा के लिए बड़े बदलाव का संकेत है। जम्मू में भी भाजपा 10 में से 6 जिलों में बहुमत पा चुकी है। बता दें कि 28 नवंबर से शुरू हुआ यह चुनाव कार्यक्रम 8 चरणों तक चला।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरविजयी उम्मीदवारों की सूचीमहबूबा मुफ़्तीउमर अब्दुल्लाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी