लाइव न्यूज़ :

इंडिया और इजराइल के दोस्ती के रंग बिखरेंगे आसमान में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 17, 2018 21:13 IST

Open in App
दुनिया को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती का नया रंग देखने को मिलेगा। नेतन्याहू के साथ मोदी आज अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए अहमदाबाद में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। रोड शो के बाद मोदी और नेतान्याहू साबरमती आश्रम जाएंगे। यहां साबरमती रिवरफ्रंट के सामने दोनों नेता पतंग भी उड़ाएंगे। खुद पीएम मोदी अपने दोस्त नेतन्याहू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। अहमदाबाद एयरपोर्ट से मोदी और नेतन्याहू का रोड शो शुरू होगा। ये रोड शो एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक होगा। इस दौरान दोनों नेता करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करेंगे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।रोड शो के बाद मोदी और नेतन्याहू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों नेता आश्रम में ही साबरमती रिवरफ्रंट के सामने पतंग उड़ाएंगे। मोदी और नेतन्याहू अहमदाबाद के पास देव धोलेरा गांव में iCREATE यानि इंटरनेशनल सेंटर फॉर एन्त्रनप्योरशिप एंड टेक्नोलॉजी का उद्घाटन भी करेंगे। यहां वो स्टार्टअप एक्जीबिशन में इनोवेटर्स और CEO से मुलाकात और बातचीत करेंगे। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बनासकांठा की सुईगम तहसील को मोबाइल वाटर डेसीलिनेशन वैन का तोहफा देंगे। दोनों नेता जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब