googleNewsNext

Farmer Protest: किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे,आज फिर Farmers Tractor Rally, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 26, 2021 04:35 PM2021-06-26T16:35:33+5:302021-06-26T16:35:53+5:30

 

आज 26 जून को दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को विरोध-प्रदर्शन करते हुए पूरे 7 महीने हो गए हैं। उऩ्होंने दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर पर अपना आंदोलन शुरू किया था। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर अन्य दो विरोध स्थल टिकरी और गाजीपुर हैं। इस मौके पर किसान आज देशभर में राजभवनों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा किसान संगठन ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। इससे पहले किसान संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक रोष पत्र लिखा है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वह केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करें।

टॅग्स :किसान आंदोलनराहुल गांधीfarmers protestRahul Gandhi