googleNewsNext

तौकते भीषण चक्रवाती तूफान में बदला,Gujarat और Maharashtra में येलो Alert जारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 17, 2021 12:26 PM2021-05-17T12:26:28+5:302021-05-17T12:27:58+5:30

 

चक्रवात 'तौकते' 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, “ इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 (मई) की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की बहुत संभावना है और यह 18 मई को तड़के पोरबंदर और (भावनगर जिले में) महुवा के बीच से राज्य के तट को पार करेगा।'आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के मुताबिक, 18 मई तक हवा की गति 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ने के आसार हैं जबकि कुछ वक्त के लिए हवा की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं।

टॅग्स :तौकते साइक्‍लोनचक्रवाती तूफानcyclone tauktaeCyclone