लाइव न्यूज़ :

19 जनवरी को शाहीन बाग में क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 17:58 IST

Open in App
शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन पर दक्षिण पूर्व दिल्ली डीसीपी, चिन्मय बिस्वाल का एक बयान आया है..जिसने बैचैनी बढ़ा दी है..बिस्वाल ने कहा हम प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी दूसरी जगह प्रदर्शन करें..चिन्मय बिस्वाल ने प्रदर्शन करने वालों को कोर्ट के फैसले का पालन करने की सलाह दे डाली..और कहा कि हम कोई कड़ा एक्शन नहीं लेना चाहते मतलब थोड़ी सी धमकी भी है..डीसीपी ने कहा कि बिना सड़क रोके प्रदर्शन शांतिपूवर्क भी हो सकता..हम लगातार प्रदर्शन करने वाले लोगों से बात कर रहे हैं..डीसीपी ने कहा कि शाहीन बाग-कांलिंदी कुंज सड़क बंद होने से लोगों की रोजमर्रा के काम नहीं हो पा रहे हैं..दरअसल आज हाई कोर्ट ने सरिता विहार आरडब्ल्यूए की एक याचिका पर दिल्ली पुलिस को मामले को देखने का निर्देश दिया है..इस याचिका में कालिंदी कुंज-शाहीन बाग रोड के बंद होने से बच्चों की बोर्ड की परीक्षाओं में हो रही परेशानी की बात कही गयी.  दिल्ली पुलिस के इस रिक्वेस्ट और धमकी की जड़ें 10 दिन पुरानी है..दरअसल उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10 जनवरी को एक अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानि रासुका के तहत दिल्ली पुलिस कमिश्नर को किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का अधिकार प्रदान किया है.. रासुका ऐसे व्यक्ति को एहतियातन महीनों तक हिरासत में रखने का अधिकार देता है, जिससे प्रशासन को राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा महसूस हो.. अधिसूचना के मुताबिक उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा तीन की उपधारा (3) का इस्तेमाल करते हुए 19 जनवरी से 18 अप्रैल तक दिल्ली पुलिस आयुक्त को किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का अधिकार दिया.. लेकिन अब इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं ..ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका सहारा लेकर कई 19 जनवरी की रात कई गिरफ्तारिया हो सकती हैं..इस सवाल उठने की वजह इसकी टाइमिंग है..क्यों कि ये लागू भी 19 जनवरी से ही हो रहा है..यह फैसला ऐसे समय आया है जब दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं.. हालांकि, इस नोटिफिकेशन के सवाल उठने के बाद दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह एक रुटीन प्रकिया है.. ऐसा नोटिफिकेशन हर तीन महीने पर जारी किया जाता है और मौजूदा परिस्थितियों यानि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन से इसका कोई लेना देना नहीं है.   
टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम