लाइव न्यूज़ :

Budget 2021: महंगी होगी शराब, जानें क्या हुआ सस्ता-क्या महंगा

By गुणातीत ओझा | Updated: February 2, 2021 13:29 IST

Open in App
बजट 2021जानें क्या हुआ सस्ता-क्या महंगाबजट आ चुका है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ चीजें सस्ती हुई हैं, तो कुछ महंगी। लेकिन बहुत सारी ऐसी चीजें भी हैं, जिन पर कोई असर नहीं पड़ा है। आम बजट 2021 -22 में सरकार ने स्वास्थ्य पर अपने खर्च को बढ़ाया है। लेकिन इस खर्च की भरपाई के लिए बहुत से उत्पादों पर उत्पाद शुल्क और आयात शुल्क में घटोतरी-बढ़ोतरी की गई है। साथ ही बहुत सी वस्तुओं पर एग्री इन्फ्रा सेस भी लगाया है जो 2 फरवरी 2021 से ही लागू हो रहा है। आइये आपको बताते हैं और क्या-क्या महंगा और सस्ता हुआ बजट में..शराब पीना होगा महंगासरकार ने घोषणा की है कि नया एग्री इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस कल से ही लागू हो जाएगा। इस हिसाब से कल से शराब पीना भी महंगा होगा, क्योंकि बजट में एल्कोहॉलिक बेवरेज पर 100 प्रतिशत एग्री इन्फ्रा सेस लगाया है।पेट्रोल-डीजल भी महंगेबजट में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एग्री इन्फ्रा सेस लगाया गया है। ऐसे में इनकी कीमत कल से ही बढ़ने की संभावना है।अप्रैल से सस्ता हो सकता है सोना-चांदीबजट में सोने और चांदी पर उत्पाद शुल्क दरों में कटौती की गई है। इसे 12.5% से घटाकर 7.5% कर दिया गया है। वहीं सोने-चांदी के बिस्कुटों पर भी उत्पाद शुल्क घटाया गया है। ऐसे में सोने चांदी के सस्ते होने की संभावना है। हालांकि सरकार ने इसी के साथ सोने और चांदी पर 2.5 प्रतिशत का एग्री इन्फ्रा सेस लगाया गया है। इससे तत्काल आधार पर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है।ऑटो पार्ट्स महंगे, पर सस्ते हो सकते हैं वाहनसरकार ने बजट में चुनिंदा ऑटो पार्ट्स, कपास, कच्चे रेशम, सौर उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी में बढ़ोत्तरी की है। इससे वाहनों के साथ-साथ अन्य सामान महंगे होने की संभावना है। लेकिन साथ ही स्टील पर उत्पाद शुल्क को घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है और वाहन स्क्रैप पॉलिसी की भी घोषणा की है जिससे वाहनों की कीमत घट सकती है।सेब, खाद्य तेल, उवर्रक महंगेसरकार ने कच्चे पाम तेल पर 17.5% एग्री इन्फ्रा सेस, कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर 20% का सेस लगाया है। इसी के साथ सेब पर 35%, विशेष उर्वरकों पर 5% और कोयला पर 1.5% का एग्री इन्फ्रा सेस लगाया है। इससे इन वस्तुओं के भी महंगे होने की संभावना है।मोबाइल उपकरणों पर 2.5% तक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ीमोबाइल, चार्जर, हेडफोन और महंगे होंगे। क्योंकि सरकार ने विदेश से आने वाले मोबाइल और उससे जुड़े उपकरणों पर इंपोर्ट ड्यूटी 2.5% तक बढ़ा दी है। पिछले 4 साल में सरकार ने इन प्रोडक्ट्स पर औसतन करीब 10% तक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। इससे देश में मोबाइल फोन का प्रोडक्शन करीब तीन गुना तक बढ़ गया है, लेकिन ये चीजें महंगी हुई हैं।
टॅग्स :बजट 2021संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?