लाइव न्यूज़ :

जामिया में 'राम भक्त गोपाल' ने क्यों चलाई गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 20:17 IST

Open in App
 दिल्ली के जामिया नगर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पिस्तौल से गोली चलाने वाले आदमी की पहचान हो गयी. पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति ने स्वयं की पहचान रामभक्त गोपाल के तौर पर बतायी. हल्के रंग की पैंट और गहरे रंग की जैकेट पहने ये आदमी पुलिस बैरिकेड वाली खाली सड़क से निकलता है और मुड़़कर प्रदर्शनकारियों पर चिल्लाता है "ये लो आजादी" पिस्तौल लहराने वाला व्यक्ति पिस्तौल दिखाने से पहले फेसबुक पर लाइव हुआ था.पुलिस  इसकी जांच कर रही है कि क्या राम भक्त गोपाल  उसका असली  नाम है. पिस्तौल लहराने से पहले रामभक्त गोपाल ने फेसबुक पर मैसेज पोस्ट किये "शाहीनबाग का खेल खत्म". एक अन्य संदेश में उसने लिखा है, "मेरी अंतिम यात्रा पर.मुझे भगवा में ले जायें और जय श्रीराम के नारे हों . उसकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उसका फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दिया गया.इस फायरिंग में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया..गोली चलाने के बाद पिस्तौल हवा में लहराते हुए आराम से निकल गया. घटना के बाद क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शन शुरू हो गया..सैकड़ों लोग विश्वविद्यालय के पास जमा हो गए, लोगों ने बैरिकेड तोड़ दिये और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए. विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की छात्रा आमना आसिफ ने , हम होली फैमिली अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाये थे. अचानक पिस्तौल लिये हुए व्यक्ति सामने आया और गोली चला दी. एक गोली मेरे मित्र के हाथ पर लगी." उसने कहा कि उसका मित्र शादाब फारुक घायल हो गया जो हमलावर को शांत कराने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसने शादाब पर गोली चला दी जिसमें उसका बायां हाथ जख्मी हो गया. शादाब कश्मीर का रहने वाला है और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. आमना ने बताया कि शादाब मास कम्यूनिकेशन का छात्र है. विश्वविद्यालय में एलएलबी के छात्र आर नौशाद ने कहा, "जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी ने गांधीजी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए मार्च का आयोजन किया था.  मार्च की शुरूआत गेट नम्बर सात से दोपहर 12 बजे हुई लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी और मार्च को होली फैमिली अस्पताल के पास रोक दिया. नौशाद ने कहा, "गोपाल नाम का एक व्यक्ति वहां आया और हथियार निकाल लिया और बाद में एक गोली चला दी." 
टॅग्स :कैब प्रोटेस्टजामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र