लाइव न्यूज़ :

सियासी गलियारों से गायब हैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, Quarantine की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2020 11:22 IST

Open in App
बीते कुछ दिनों से बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा न तो पार्टी मुख्यालय में नजर आ रहे हैं और न ही बाहर दूसरे कार्यक्रमों में दिखाई दे रहे हैं. राजनीतिक गतिविधियों को लेकर नड्डा की निष्क्रियता लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है. नड्डा को पिछली बार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तब देखा गया था जब उन्होंने अपने आवास में एक पौधा रोपने का वीडियो ट्वीट किया था. वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ पौधा लगाते हुए नजर आए थे. दिलचस्प बात है कि नड्डा 5 जून के बाद से सोशल मीडिया में भी सक्रिय नहीं हैं. उन्होंने पिछले कुछ दिनों से अपना ट्विटर हैंडल भी इस्तेमाल नहीं किया. सामान्य तौर पर वह ट्विटर में हर समय सक्रिय रहते हैं और रोजाना किसी मुद्दे पर या तो स्वयं ट्वीट करते हैं अथवा किसी के दूसरे के ट्वीट पर कमेंट करते हैं. पार्टी के भीतरखाने से खबर है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने स्वयं को घर में क्वारंटाइन कर लिया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की गई है और इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने के लिए भी तैयार नहीं है.
टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाअमित शाहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह