लाइव न्यूज़ :

चाय वाला कहा था तब कम सीटे मिली अब पकोड़ावाला कहा तो क्या हश्र होगा?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 15:48 IST

Open in App
बीजेपी के एक सांसद ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले ‘चाय वाले’ का मजाक बनाया गया तो कांग्रेस 44 सीटों तक पहुंच गई। अब पकौड़ा वाले का मजाक उड़ाकर अगली बार वह पांच सीटों पर सिमट जाएगी। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए बीजेपी के अभिषेक सिंह ने कहा कि जिस तरह चाय वाले का मजाक बनाने पर कांग्रेस 2014 के आम चुनाव में 44 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। ठीक उसी तरह पकौड़ा बेचने वाले मेहनतकश लोगों का मजाक बनाने के बाद वह 2019 में पांच सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।सिंह ने कहा कि देश में गरीब आदमी अपनी मेहनत से परिवार का पेट पालता है और आगे बढ़ता है, लेकिन कुछ लोग इनका मजाक बना रहे हैं. चुनाव में इन लोगों को जवाब मिलेगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति पकौड़े की दुकान लगाता है और रोज वह 200 रुपये कमाकर घर जाता है तो आप उसे रोजगार कहेंगे या नहीं? संसद के मौजूदा सत्र में अक्सर कोई न कोई सदस्य पकौड़े का उल्लेख करता है सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने इस मामले को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधा है।
टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल