लाइव न्यूज़ :

Shabnam Amroha Case: खूनी Shabnam की फांसी रोकने के लिए Ayodhya के Mahant Paramhans ने की अपील!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 22, 2021 17:34 IST

Open in App
साल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार की निर्मम हत्या करने वाली शबनम को जल्द ही फांसी की सजा दी जा सकती है. इस लेकर मथुरा जेल में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. शबनम के बेटे ने राष्ट्रपति से अपील की थी कि उसकी मां को माफ कर दिया जाए. अब इसी मामले को लेकर अयोध्या के संत परमहंस दास ने भी अपील की है कि शबनम को महिला होने के नाते एक बार माफ किया जाना चाहिए.अयोध्‍या में तपस्‍वी छावनी के महंत परमहंस दास ने राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद से अपील की है कि वह शबनम की फांसी की सजा माफ कर दें। अगर शबनम को फांसी दी जाती है तो आजादी के बाद किसी महिला को फांसी देने का पहला मामला होगा।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महंत परमहंस दास ने  'हिंदू शास्‍त्रों में महिला का स्‍थान पुरुष से बहुत ऊपर है। एक महिला को मृत्‍युदंड देने से समाज का भला नहीं होगा, बल्कि इससे दुर्भाग्‍य और आपदाओं को न्‍यौता मिलेगा। यह सही है कि उसका अपराध माफ किए जाने योग्‍य नहीं है लेकिन उसे महिला होने के नाते माफ किया जाना चाहिए।'महंत ने आगे कहा, 'हिंदू धर्म के गुरु होने के नाते मैं राष्‍ट्रपति से अपील करता हूं कि शबनम की दया याचिका को स्‍वीकार कर लें। जेल में अपने अपराध के लिए वह प्रायश्चित कर चुकी है। अगर उसे फांसी दी गई तो यह इतिहास का सबसे दुर्भाग्‍यपूर्ण अध्‍याय होगा। हमारा संविधान राष्‍ट्रपत‍ि को असाधारण शक्तियां देता है, उन्‍हें इन शक्तियों का प्रयोग क्षमा देने में करना चाहिए।'परमहंस दास ने कहा कि शबनम को अब तक जो दंड मिला है शायद उसका प्राश्चित हो चुका है.जेल में बंद शबनम ने अब सीबीआई जांच की मांग की है। शबनम के बच्चे के केयर टेकर उस्मान रामपुर जेल में शबनम से मिलने गए थे। जेल से बाहर आने के बाद उस्मान ने शबनम की यह इच्छा जाहिर की है। जेल में मुलाकात के दौरान शबनम का बेटा ताज भी था।यूपी के अमरोहा जिले के बाबनखेड़ी गांव में 14-15 अप्रैल 2008 की रात को प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी दी जाएगी। शबनम जुलाई 2019 से रामपुर जेल में बंद है।  
टॅग्स :अयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना