लाइव न्यूज़ :

करन जौहर ने बयान किया अपने दिल का दर्द, बताया किन एक्टर्स ने ठुकराई उनकी फिल्म्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2018 11:41 IST

Open in App
फिल्ममेकर करन जौहर एक शो के  सेंकड सीजन में पहले मेहमान बनें। इसे नेहा धूपिया होस्ट कर रही हैं। शो में करन जौहर को उनकी रियल लाइफ बेस्ट फ्रेंड श्वेता बच्चन नंदा ने ज्वॉइन किया। सभी को अपने सवालों से ग्रिल करने वाले करन जौहर से तीखे सवाल किए गए। जिसके उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए। शो में करन जौहर का दर्द छलका। उन्होंने बॉलीवुड के उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में खुलासा किया जिन्होंने उनकी फिल्में रिजेक्ट की। वह बोले, मैंने कई बार शाहिद कपूर को फिल्म में कास्ट करने की कोशिश की। लेकिन हर बार उन्होंने मेरे ऑफर को ठुकरा दिया।साथ ही उन्होंने इस रिजेक्शन की फेहरिस्त में दो और सितारों के नाम का खुलासा किया। वो हैं अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह। डायरेक्टर करन जौहर ने कहा, अर्जुन कपूर ने भी मुझे मना किया। रणवीर सिंह ने मेरी दो फिल्मों में काम करने से मना किया करन जौहर आजकल टीवी का भी बड़ा नाम बन चुके हैं। वह हर दूसरे रियलिटी शो को जज करते हुए नजर आते हैं। इस पर उन्होंने कहा, मुझे पैसे कमाने के लिए कुछ भी करना पड़ता है। सेरेमनी अटेंड करने से लेकर रियलिटी शो जज करने तक।।करन जौहर इन दिनों स्टार प्लस के शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' को रोहित शेट्टी के साथ जज कर रहे हैं।
टॅग्स :करण जौहरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?