googleNewsNext

हैप्पी बर्थडे पंकज कपूर: FTII ने कर दिया था रिजेक्ट, एक्टिंग के लिए जीते 3 नेशनल अवार्ड

By रंगनाथ | Published: May 29, 2018 03:21 PM2018-05-29T15:21:40+5:302018-05-29T15:21:40+5:30

 पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को लुधियाना में  हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्र�..

 पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को लुधियाना में  हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से इब्राहिम अल्काजी के निगहबानी में अभिनय का प्रशिक्षण लिया। पंकज कपूर ने अभिनय की शुरुआत रिचर्ड एनटरबरो की फिल्म गाँधी (1982) से की थी। फिल्म में उन्होंने महात्मा गाँधी की सचिव प्यारेलाल की भूमिका निभायी थी। हिन्दी में पंकज कपूर को पहला ब्रेक श्याम बेनेगल की फिल्म आरोहण से मिला। पंकज कपूर को अब तक राख (1989), एक डॉक्टर की मौत (1990) और मक़बूल (2003) में अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। जन्मदिन पर इस बहुमुखी अभिनेता का हार्दिक बधाई।

टॅग्स :पंकज कपूरPankaj Kapoor