लाइव न्यूज़ :

Divya Bhatnagar की मौत के बाद पहली बार सामने आए Gagan Gabru, Devoleena Bhattacharjee पर जमकर बरसे

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 11, 2020 14:29 IST

Open in App
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन हो गया था. दिव्या की मौत से उनका परिवार, दोस्त और फैन्स सदमे में हैं. उनकी मौत के बाद से ही उनके पति गगन  को लेकर कई शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं. गगन पर दिव्या के परिवार और उनके दोस्तों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दिव्या की बेस्ट फ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने एक वीडियो जारी कर गगन पर दिव्या को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. वही देवोलीना एक पोस्ट शेयर कर कई स्क्रीन शॉट्स शेयर किये है जिस से पता चला है की दिव्या के पति उन्हें मरते पीट ते थे. वही  दिव्या के भाई देव भटनागर ने उनके ही इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें दिव्या ने कथित तौर पर यह माना था कि गगन उसके साथ मारपीट करता था.  देव भटनागर ने चैट शेयर करते हुए लम्बा कैप्शन लिखा  और एंड में कहा - मैं चाहता हूं कि गगन गबरू को फांसी हो.  अब इस पर दिव्या के पति गगन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गगन गबरू और दिव्या भटनागर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं.  इसके साथ ही कैप्शन में गगन गबरू ने खुद पर लगे रहे आरोपों का एक तरह से जवाब भी दिया है.  गगन ने लिखा है, 'ये थी मेरी दिव्या। जिसके लिए कुछ लोग बोल रहे हैं कि मैंने इससे जबरदस्ती शादी करी। मेंटली टॉर्चर किया, जिसको मैंने कमरे में बंद रखा। गालियां दीं, मारा पीटा और शादी के बाद नौकरानी बनाकर रखा. ' इससे पहले गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए गगन गबरू ने कहा था, 'मैं फिलहाल बात करने की स्थिति में भी नहीं हूं, लेकिन कहनी पड़ रही हैं. आज तक जो लोग कभी मिले भी नहीं थे, वे अब बहन बनकर सामने आ रहे हैं. ' गगन गबरू ने कहा कि मैं अभी तक यह भी नहीं समझ पाया हूं कि दिव्या मेरे साथ नहीं है, लेकिन जिस तरह से देवोलीना ने मुझे टारगेट किया है, वह गलत है. 
टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?