लाइव न्यूज़ :

कानपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, स्कूल में 10वीं के छात्र ने अपने सहपाठी को चाकू से गोदा, मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2023 15:31 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक स्कूल में 10वीं के छात्र ने अपने ही कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी। आरोपी छात्र ने चाकू से अपने सहपाठी पर हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही सहपाठी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावर और पीड़ित दोनों 10वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं। 

शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि आरोपी छात्र ने पीड़ित पर हमला करने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्रों के बीच झगड़ा तब खतरनाक हो गया जब आरोपी छात्र ने पीड़ित पर चाकू से वार कर दिया।

घटना कानपुर के यशोदा नगर स्थित प्रयाग विद्या मंदिर स्कूल की है। घायल छात्र को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कि जिस छात्र की मौत हुई, उसकी गर्दन पर चाकू के पांच से ज्यादा घाव थे। पुलिस स्कूल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के इरादे से आरोपी छात्र चाकू लेकर स्कूल पहुंच गया था।

मृतक का नाम नीलेश तिवारी और उसकी उम्र 15 साल थी। नीलेश का अपने सहपाठी राजवीर यादव से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। राजवीर इसके बाद सोमवार को बैग में चाकू छिपाकर स्कूल पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत