लोकसभा चुनाव 2024ः हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, किसी को मना नहीं किया, भाजपा के साथ गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 17, 2023 20:53 IST2023-06-17T20:51:57+5:302023-06-17T20:53:27+5:30

लोकसभा चुनाव 2024 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर फिर से भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं।

SBSP chief Om Prakash Rajbhar alliance with BJP Our door is open for all, no one is forbidden and our demands are according to people's interest see video | लोकसभा चुनाव 2024ः हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, किसी को मना नहीं किया, भाजपा के साथ गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर, देखें वीडियो

file photo

Highlightsयूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। सुभासपा प्रमुख ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा और उनके समेत पार्टी के चार विधायक जीते। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

लखनऊः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर फिर से भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। कई बाद सपा प्रमुख की आलोचना कर चुके हैं।

चर्चा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजभर भाजपा के साथ गठजोड़ कर सकते हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से जब भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया तो कहा कि "हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, किसी को मना नहीं किया जा सकता है और हमारी मांगें लोगों के हित के अनुसार हैं।"

हाल ही में अमेठी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजभर के भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन की अटकलों के बीच कहा कि राजभर कहीं भी रहे, पर ‘हमारे मित्र हैं, हमारे साथ हैं।’ पाठक से जब यह पूछा कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजभर का भाजपा से गठबंधन होगा, तो उन्‍होंने कहा कि यह तो समय ही बताएगा लेकिन ‘‘राजभर हमारे मित्र हैं। वह कहीं भी रहे, लेकिन लंबे समय से हमारे साथ हैं , हमारी मित्र मंडली में हैं।’’

गौरतलब है कि सुभासपा प्रमुख ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा और उनके समेत पार्टी के चार विधायक जीते। राजभर को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया लेकिन डेढ़ साल के भीतर ही सरकार से उनके मतभेद सामने आये और उनका गठबंधन टूट गया।

बाद में राजभर ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा और उनकी पार्टी ने छह सीट पर जीत हासिल की। हालांकि कुछ महीनों बाद ही सपा से भी उनका तालमेल खराब हो गया। अब भाजपा से फिर उनकी नजदीकी बढ़ रही है।

इसके बाद एक बार फिर से उनके भाजपा से 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन करने की अटकलें तेज हो गयी हैं। राष्ट्रपति चुनाव में भी राजभर ने भाजपानीत उम्‍मीदवार को अपना समर्थन दिया था। 

Web Title: SBSP chief Om Prakash Rajbhar alliance with BJP Our door is open for all, no one is forbidden and our demands are according to people's interest see video

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे