लाइव न्यूज़ :

क्या समाजवादी पार्टी भी टूटने वाली है? ओमप्रकाश राजभर ने किया चौंकाने वाला दावा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2023 15:26 IST

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ वह उत्तर प्रदेश में दोहराया जाने वाला है। समाजवादी पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर यूपी सरकार में शामिल होने जा रहे हैं और मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर सियासी बयानबाजी का दौर जारीओमप्रकाश राजभर ने एक चौंकाने वाला दावा कियाराजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता बीजेपी के साथ जा सकते हैं

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बनने के बाद सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि जो महाराष्ट्र में हुआ वैसा ही बहुत जल्द यूपी में भी हो सकता है। राजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "महाराष्ट्र में जो हुआ वह उत्तर प्रदेश में दोहराया जाने वाला है। समाजवादी पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर यूपी सरकार में शामिल होने जा रहे हैं और मंत्री पद की शपथ लेंगे। एसपी सांसद अखिलेश से नाराज हैं। उन्हें सपा में अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। सपा नेताओं के पार्टी छोड़ने का कारण यह है कि अखिलेश यादव तेलंगाना के सीएम केसीआर से मिलने जा रहे हैं लेकिन उनकी मुलाकात मायावती से नहीं हो रही है। बसपा और मायावती उत्तर प्रदेश में गेम चेंजर हैं। अगर मायावती जी तैयार हैं तो मैं उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार हूं, कांग्रेस भी यही चाहती है। 2024 में हम एक बिल्कुल नया मोर्चा देख सकते हैं।"

बता दें कि विपक्षी एकता की कोशिशों में जुटे अखिलेश यादव तेलंगाना के सीएम केसीआर से भी मिल रहे हैं और जदयू, राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों समेत कई पार्टियों के गठबंधन बनाने की कोशिशों वाली बैठक का हिस्सा भी बन रहे हैं।

दूसरी तरफ अजित पवार रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और शरद पवार के करीबी सहयोगी माने जाने वाले प्रफुल्ल पटेल के भी बीजेपी के साथ जाने की अटकले हैं। सोमवार सुबह पटेल कल के घटनाक्रम के बाद सत्ता-बंटवारे पर बैठक के लिए अजीत पवार के आवास पर पहुंचे।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीओम प्रकाश राजभरअखिलेश यादवBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत