लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने दिया ओमप्रकाश राजभर को जवाब, कहा- जो विधायक संपर्क में हैं उन्हें लेकर जाएं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2023 19:03 IST

अखिलेश यादव हैदराबाद दौरे पर हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जो महाराष्ट्र में हुआ वैसा ही बहुत जल्द यूपी में भी हो सकता है। ओमप्रकाश राजभर ने सपा में टूट की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर पलटवारकहा- राजभर के संपर्क में जो भी सपा विधायक है उन्हें लेके जाएंओमप्रकाश राजभर ने की थी सपा में टूट की बात

हैदराबाद: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जो महाराष्ट्र में हुआ वैसा ही बहुत जल्द यूपी में भी हो सकता है। राजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के संपर्क में जो भी सपा विधायक है उसे लेके जाएं। अखिलेश यादव हैदराबाद दौरे पर हैं। यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मिलने के बाद सपा प्रमुख मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हम सब मिलकर बीजेपी को हटाना चाहते हैं। कांग्रेस और केसीआर से बात चल रही है और हम सब मिलकर लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे।"

इससे पहले ओमप्रकाश राजभर ने कहा था, "महाराष्ट्र में जो हुआ वह उत्तर प्रदेश में दोहराया जाने वाला है। समाजवादी पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर यूपी सरकार में शामिल होने जा रहे हैं और मंत्री पद की शपथ लेंगे। एसपी सांसद अखिलेश से नाराज हैं। उन्हें सपा में अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। सपा नेताओं के पार्टी छोड़ने का कारण यह है कि अखिलेश यादव तेलंगाना के सीएम केसीआर से मिलने जा रहे हैं लेकिन उनकी मुलाकात मायावती से नहीं हो रही है। बसपा और मायावती उत्तर प्रदेश में गेम चेंजर हैं। अगर मायावती जी तैयार हैं तो मैं उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार हूं, कांग्रेस भी यही चाहती है। 2024 में हम एक बिल्कुल नया मोर्चा देख सकते हैं।"

राजभर के बयान पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजभर की बात कोई गंभीरता से नहीं लेता सिर्फ वह मीडिया में बने रहने के लिए उटपटांग बयानबाजी करते हैं। सपा को उनकी सलाह की जरूरत नहीं है और न ही वह इतने बड़े सलाहकार है कि सपा को सलाह दें। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीओम प्रकाश राजभरBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत