लाइव न्यूज़ :

ट्रेवेल कंपनी 'एक्सपीडिया' करेगी 3,000 नौकरियों की छंटनी, जानिए क्या है बड़ी वजह!

By भाषा | Updated: February 25, 2020 14:49 IST

Open in App

बीते साल 2019 में अपने कारोबारी प्रदशर्न से ‘निराश’ ऑनलाइन यात्रा सेवा कंपनी एक्सपीडिया दुनियाभर में करीब 3,000 नौकरियों की छंटनी करेगी। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा गया है, ‘कंपनी के बेतरतीब और अस्वस्थ तरीके से वृद्धि करने की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।’’

कंपनी होटल्स डॉट कॉम, हॉटवायर, ट्रैवलोसिटी, चीपटिकट्स, इगनेसिया और काररेंटल्स डॉट कॉम साइट भी चलाती है। एक्सपीडिया के चेयरमैन बैरी डिलर ने द सियाटेल टाइम्स से एक बयान में कहा, ‘‘ मुझे पूरा भरोसा है कि ये कठिन निर्णय लेकर हमारे कारोबार को सरल बनाने और अपना लक्ष्य स्पष्ट करने से हमारे लोग (कर्मचारी) अपनी उन परियोजनाओं और प्राथमिकताओं पर काम कर सकेंगे जो हमारे लिए, हमारे ग्राहकों के लिए और हमारे साझेदारों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।’’

डिलर ने 13 फरवरी को कंपनी की आमसभा में कहा था कि कई कर्मचारियों को पता ही नहीं होता है कि ‘दिन के दौरान वह क्या काम करें।’’ उन्होंने कहा कि 2020 में वह 30 से 50 करोड़ डॉलर की बचत करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। वर्ष 2019 में कंपनी की बिक्री आठ प्रतिशत, शुद्ध आय चार प्रतिशत और प्रति शेयर आय छह प्रतिशत बढ़ी है।

कंपनी के कर्मचारियों की संख्या दिसंबर 2019 अंत तक 25,400 रही। नौकरियों में इस छंटनी से उसका कार्यबल 12 प्रतिशत छोटा हो जाएगा। 

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते