लाइव न्यूज़ :

मानसून में रोमांस को और भी बढ़ा देंगी ये 5 ट्रैवल डेस्टिनेशन, बना लें घूमने का प्लान

By मेघना वर्मा | Updated: June 6, 2018 10:06 IST

Amazing Monsoon Destination in India: विदेशी पर्यटकों का दिल जीतने वाला केरल, नदियों व पहाडि़यों से घिरा हुआ है। बारिशों के दिनों में इसकी सुंदरता देखते ही बनती है।

Open in App

सावन बरसे तरसे दिल, क्यों ना घर से निकले दिल... जी हां, रिमझिम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंच जाएगा। बारिश अपने साथ लाएगी ढेर सारी खुशियां और रोमांस। कुछ लोगों को बारिश का ये मौसम इतना पसंद होता है कि वो छुट्टियां मनाने के लिए वारिश के मौसम का ही इन्तजार करते हैं। और उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां खूब बारिश होती हो। अगर आप भी कुछ इसी तरह का शौक रखते हैं और बारिश के इस रोमांटिक मौसम में अपने साथी के साथ कुछ वक्त बीतना चाहते हैं तो आप देश के कुछ हिस्सों की सैर कर सकते हैं तो बेस्ट मानसून ट्रैवल  डेस्टिनेशन माने गए हैं। यहां जाकर ना सिर्फ आप बारिश का मजा ले सकते हैं, बल्कि अपने पार्टनर के साथ अधिक क्वालिटि और रोमांटिक टाइम भी बिता सकते हैं। 

इन 5 जगहों की कीजिए सैर

1. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

रिमझिम बारिश, समुद्र से उठती लहरें, ठंडी हवा और पार्टनर के साथ भुट्टे का मजा। कुछ ऐसा ही रोमांस मिलेगा आपको अंडमान-निकोबार में। मानसून के बारिश का मजा लेना हो तो आप यहां का प्लान बना सकते हैं। इस लुभावनी और रोमांटिक जगह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के बीच पर बैठकर सामने बैठे नीले चमकते पानी और आसमान का मिलन होते देख सकते हैं। यहां का शांत वातावरण ना सिर्फ आपके पार्टनर और आपको और करीब लाएगा बल्कि आप खुद को शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून में पाएंगें। आपका ये सफर आपको मानसून वेकेशन को यादगार बना देगा।  

2. मेघालय

अगर आपको भी बारिश की हल्की फुहारें पसंद हैं तो आप इस मानसून वेकेशन पर मेघालय का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मेघालय को बादलों का घर भी कहा जाता है क्योंकि यहां लगभग पूरे साल बारिश होती है लेकिन फिर भी मानसून में यहां का नजारा देखने लायक होता है। बारिश की सोंधी सी खुशबू और मिट्टी की नमी की महक आपको यहां मिल सकती है। यहां के प्रकृतिक नजारे, ऊंचें पहाड़, हरे पेड़ पर जब बारिश की बूदें पड़ती तो वह दृश्य और भी मनमोहक हो जाता है।

ये भी पढ़े- समुद्र के ऊपर से होकर गुजरता है पांबन ब्रिज, बेहद रोमांचक है इसका सफर 

3. केरल

विदेशा पर्यटकों का दिल जीतने वाला केरल, नदियों व पहाडि़यों से घिरा हुआ है। केरल के सामने हर तरह की सुदंरता फीकी पड़ जाती है। केरल में मानसून के मौसम को ड्रीम सीजन के नाम से भी जाना जाता है। संमदर का जो रूप केरल में देखने को मिलता है, वह किसी और जगह मिल ही नहीं सकता। बस आपको थोड़ा समय निकाल कर मानसून के मौसम में केरल आना होगा, यकिन मानिए आप विदेशों की सैर भूल जाएंगे।

4. गंगटोक

सिक्किम की राजधानी और खूबसूरत शहर गंगटोक भी मानसून के दिनों में आपका दिल खोल का स्वागत करता है। हिल स्टेशन होने के साथ इसे आध्यात्म का नगरी भी कहा जा सकता है। यहां की रोड ट्रिप हो या पार्टनर के साथ रोमांटिक सैर हर चीज का यहां अपना अलग ही मजा है। अगर आप अपने परिवार के साथ यहां का सफर कर रहें हैं तो प्राचीन मंदिरों, महल और प्रकृतिक नजारें भी आपका दिल जीत लेगें। 

ये भी पढ़े- जून की गर्मी से हो चुके हैं तंग तो देश की इन 5 टूरिस्ट प्लेस की कर सकते हैं सैर

5. दार्जिलिंग

दार्जिलिंग को पश्चिम बंगाल का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। यह शहर चाय बागान के लिए भी विश्व प्रसिद्ध हैं। मानसून के मौसम में दार्जिलिंग की सैर एक अनोखा और यादगार पल होगा। क्योंकि चारों और फैले चाय के बागान और दार्जिलिंग की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगे।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजकेरलसिक्किमअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते