लाइव न्यूज़ :

आ गया शादी का सीजन, अभी से कर लें प्लानिंग, विदेश में नहीं बल्कि भारत में हैं हनीमून के ये बेस्ट डेस्टिनेशन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 29, 2019 11:14 IST

खास कर सर्दियों का मौसम आने वाला है ऐसे में सारे लोग पहाड़ों की ओर जाने का प्लान करते हैं लेकिन अगर आप इससे कुछ हटकर जगहों में जाना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपको जरूर देखनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचाय और कॉफी के बागानों के बीच बिताएं गए मुन्नार के पल आपको हमेशा याद रहेंगेअंडमान और निकोबार को द्वीपों का समूह भी कहा जाता है जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है

शादी के बाद लगभग हर कपल एक-दूसरे को जानने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं घूमने जाते हैं। वो दुनिया की नजरों से दूर कहीं शांत और रोमांटिक जगह में अपने प्यार को फील करने का प्लान करते हैं। लेकिन कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी सही समय पर किसी अच्छे डेस्टिनेशन का चुनाव नहीं हो पाता।

हालांकि कई कपल शादी के बाद हनीमून के लिए विदेशों की ओर रूख करते हैं लेकिन सोचिए जब विदेश जैसी खूबसूरती आपको अपने ही देश में मिल जाएं तो भारत से बाहर क्यों जाना। इस खबर में हम आपको भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके हनीमून के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

खास कर सर्दियों का मौसम आने वाला है ऐसे में सारे लोग पहाड़ों की ओर जाने का प्लान करते हैं लेकिन अगर आप इससे कुछ हटकर जगहों में जाना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपको जरूर देखनी चाहिए।

मुन्नार (केरल)

हरी-भरी पहाड़ियों के बीच झरने, लंबी झीलें और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली इस जगह को सबसे खास बनाती हैं। हनीमून के लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। हनीमून के लिए अगर आप मुन्नार जाने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। चाय और कॉफी के बागानों के बीच बिताया गया पल आपको हमेशा याद रहेगा। इसी के साथ ही बैक वॉटर में चलने वाली हाउसबोट में रात का डिनर आपके हनीमून में चार चांद लगा देगा।

अलेप्पी (केरल)

लगून, शांति और फुरसत के पल बिताने की जगह के रूप में प्रसिद्ध अलेप्पी को पूरब का वेनिस कहा जाता है। केरल के कोच्चि से करीब 55 किमी दूर स्थित अलेप्पी बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। इस शहर को अलपुज्जा भी कहा जाता है।

यहां झीलें हैं, समुद्र है, हरियाली है, इस कारण इसकी तुलना इटली के वेनिस शहर से की जाती है। इसे पूरब का वेनिस भी कहा जाता है। यहां जलमार्ग के कई रास्तें हैं, जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में मदद करते हैं। शहर के मध्य रेलवे स्टेशन है। अलेप्पी हाउसबोट के लिए जाना जाता है। जहां एकांत में बैठकर आप अपनी जिंदगी के पन्नों की शुरुआत कर सकते हैं।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक छोटा शहर है। तवांग जिले को प्रकृति ने अपनी खूबसूरती से जी भर के नवाजा है। इस शांत और खूबसूरत जगह को देखकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे ऊपरवाले ने इसे बड़ी फुर्सत में बैठकर बनाया होगा। कहते हैं कि इसे बौद्ध धर्म के छठे दलाई लामा Lobsang Gyatso  ने अपने मठ को बनाने के लिए चुना था। इस काम में उनके घोड़े ने उनकी मदद की थी।

अंडमान-निकोबार

अंडमान और निकोबार को द्वीपों का समूह भी कहा जाता है जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन विदेश की किसी जगह से कम नहीं है। यहां का हैवलॉक द्वीप समुद्र तट भारत या विदेश में किसी भी अन्य समुद्र तट की तुलना में बहुत सुंदर हैं।

पानी के नीचे चलने, स्कूब डाइविंग और यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके जहन से उतरने का नाम नहीं लेगी। अंडमान निकोबार की सबसे अच्छी बात यही है कि यहां तापमान पूरे साल अच्छा होता है। समुद्री हवाएं यहां पर्यटकों के लिए माहौल और खुशनुमा कर देती हैं। अंडमान और निकोबार में जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच माना जाता है।

लक्षद्वीप

अरब सागर में स्थित छोटा सा द्वीपसमूह लक्षद्वीप हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह एक ऐसा स्थान है जहां अब भी ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं। अपने शांत वातावरण और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाने वाले इस द्वीपसमूह में समुद्र फेसिंग लग्जरी रिजॉर्ट में ठहरने और रेतीले समुद्र तट पर खाली समय बिताने से मिलने वाला मजा दुनिया कहीं और नहीं है।

कोवलम

केरल में स्थित कोवलम एक खूबसूरत और शांत तटीय इलाका है। यहां मौसम के बदलते मिजाजों से आने वाले नए शादीशुदा जोड़े अपने खुशनुमा पलों का जी भर कर लुफ्त उठाते हैं। यहां के रेतीले समुद्र तट, वॉटर स्पोर्ट्स और केरल का लोकल फूड हनीमून को और बेहतरीन बना देते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर समुद्र बीच घूम सकते हैं।

टॅग्स :हनीमूनट्रिप आइडियाजकेरलअरुणाचल प्रदेशअंडमान निकोबार द्वीप समूहट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते