लाइव न्यूज़ :

ताज महल के एक मीनार को क्यों तोड़ा जा रहा है, जानिए क्या है मामला

By उस्मान | Updated: July 13, 2019 17:07 IST

ताज महल के टूरिस्ट गाइडों ने इस बात पर चिंता जताई है कि इस इमारत के यमुना की तरफ वाले हिस्से पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

ताजमहल की चार मीनारों में से पीछे की एक मीनार पर कुछ दिन पहले शुरू हुआ मरम्मत का काम विश्व पर्यटन दिवस से पहले ही 15 सितम्बर तक समाप्त कर लिया जायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संरक्षक सहायक अमर नाथ गुप्ता ने बताया कि मीनार की मरम्मत का काम जल्द पूरा हो जायेगा और इस दौरान इमारत की संपूर्णता को सुनिश्चित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ पत्थरों को बदला जा रहा है और काले पत्थरों की पंक्ति को दुरूस्त किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि मीनार झुकी नहीं है या इसे कोई खतरा नहीं है। इस इमारत की तामीर 17वीं सदी में हुई थी। इमारत के प्रभारी नामदेव ने बताया कि मीनार पर काम शुरू हो गया है और मरम्मत के लिए मचान बना दी गई है।

इससे पहले भारतीय पुरातत्व विभाग के नार्थ सर्किल के प्रमुख वसंत स्वर्णकार ने बताया कि ‘‘यह सामान्य मरम्मत नहीं है और यह विशिष्ट कार्य है।’’ कुछ खबरों में कहा गया है कि सीढ़ियों के पत्थर भी टूट गए हैं और उन्हें बदला जाना चाहिये। लोहे के कुछ दीयों पर भी जंग लग गई है। इस बीच ताज महल के टूरिस्ट गाइडों ने इस बात पर चिंता जताई है कि इस इमारत के यमुना की तरफ वाले हिस्से पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 27 दिसम्बर को मनाया जाता है।  

टॅग्स :ताज महलट्रिप आइडियाजआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

क्राइम अलर्टUP Crime: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो अकाउंटेंट ने HR मैनेजर को मार डाला, सिर काटकर नहर में फेंका

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते