लाइव न्यूज़ :

इस वीकेंड पड़ रही हैं तीन छुट्टियां, फैमिली के साथ यहां कर सकते हैं ट्रिप प्लान

By मेघना वर्मा | Updated: January 23, 2018 17:18 IST

शानदार महल और विशाल किलों के जरिए यह शहर देशी हो या फिर विदेशी, हजारों टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Open in App

आने वाला वीकेंड एक साथ तीन छुट्टियां ला रहा है। 26, 27 और 28 जनवरी की तीन लगातार छुट्टियों में आप भी अपनी फैमिली के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज हम आपको राजस्थान की ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप इन तीन दिनों की छुट्टियों को अपने परिवार के साथ आराम से बिता सकते हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के चमचमाते शहर जयपुर की, जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है। इसको महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने स्थापित किया था। यहां के शानदार महल और विशाल किलों के जरिए यह शहर देशी हो या फिर विदेशी, हजारों टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस वीकेंड आप भी बनाइये पिंक सिटी का छोटा सा ट्रिप और अपनी छुट्टियों का उठाइए मजा। 

जयपुर शाही राजपूत विरासत को टूरिस्टों के सामने प्रदर्शित करता है। यहां की सबसे बड़ी खासियत है मेहमाननवाजी। इसके अलावा इस शहर की हस्तशिल्पों की हजारों दुकानें टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती हैं। गर्मियों में जयपुर का मौसम बहुत ज्यादा गर्म रहता है और यहां तापमान 45 डिग्री को भी पार कर जाता है, इसलिए यहां घूमने आने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। चलिए आपको बताते हैं जयपुर की उन जगहों के बारे में जिन्हें आपको जरुर देखना चाहिए।  

वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है हवा महल, 1000 हैं खिड़कियां

जयपुर का हवा महल जिसका निर्माण महाराजा प्रताप सिंह ने करवाया था, यह वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है। जयपुर के साउथ में स्थित इस महल में 1000 छोटी खिड़कियां हैं जिसे महल के अंदर हवा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए बनवाया गया था। इस महल के गुलाबी और लाल पत्थरों का बाहरी हिस्सा सुबह की रोशनी में खूबसूरत दिखाई देता है। गर्मियों में भी इस महल में ठंडी हवाएं चलती हैं। जिस कारण भी इसे "हवा महल" कहा जाता है। 

जय सिंह ने बनवाया था सिटी पैलेस

पिंक सिटी का सिटी पैलेस अपने शाही अंदाज और राजसी ठाठ के लिए दुनिया भर में मशहूर है। सिटी पैलेस के अंदर दो और किले हैं और ये जयपुर के नॉर्थ में स्थित हैं। यह महल प्राचीन समय में राजाओं का तख्त रहा है। इसमें कई भवन, आंगन, मंदिर और बाग भी हैं। जिसका निर्माण राजा जय सिंह ने शुरू करवाया था। यहां चंद्र महल सिटी पैलेस का सबसे भीतरी किला है। इसका अपना एक संग्रहालय है। इस महम में आज भी कुछ शाही परिवार के सदस्य रहते हैं। 

सागर झील के बीच में है यह महल

जल महल एक खूबसूरत वास्तुकला का नमूना है जो जयपुर शहर की सागर झील के बीच में मौजूद है। इसे 18वीं सदी में राजा जय सिंह ने पुनर्निर्मित करवाया था। इस महल की पहली मंजिल पर स्थित हॉल को बहुत अच्छी तरह से सजाया गया है लेकिन फिर भी इसके ऊपर स्थित चमेली बाग ज्यादा खूबसूरत है।  

यह किला बलुवा पत्थरों से बना है

बलुवा पत्थरों से बना आमेर किला महाराजा मान सिंह प्रथम ने बनवाया था। चार मंजिला इस किले में शाही विरासत का दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और एक सुख निवास भी है, जिसमें एयर कंडीशनर का प्रभाव देने के लिए एक सरल और प्राकृतिक जल प्रवाह भी बना है। इस किले में एक आपातकालीन रास्ता भी है जो इसे जयगढ़ किले से जोड़ता है। इस रास्ते का इस्तेमाल हमलों के दौरान किया जाता था।

ऐसा सिनेमा आपने कहीं और नहीं देखा होगा

फेमस राज मंदिर सिनेमा को इसकी प्राचीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है और यह सिनेमा जयपुर की शान बढ़ाता है। अगर आप जयपुर शहर पहली बार जाएं तो राज मंदिर सिनेमा जरूर जाएं क्योंकि ऐसा सिनेमा कहीं और आपको देखने को नहीं मिलेगा। इसके अंदर और बाहर दोनों ओर बारीक सजावट की गई है और यह सिनेमा हॉल बीते समय की याद दिलाता है। 

अरावली की पहाड़ियों पर बना है किला

अरावली की पहाड़ियों के किनारे पर स्थित नाहरगढ़ किले से जयपुर शहर का बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। नाहरगढ़ का मतलब होता है ‘शेरों का आवास’ और यह सचमुच राजस्थान की विरासत लगता है। महाराजा सवाई जय सिंह जिन्होंने जयपुर की स्थापना की थी, उन्होंने इस किले का निर्माण करवाया था।  

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िर2018 में भारत की ये 5 जगहें हैं घूमने लायक

मुसाफ़िरअरे वाह! 16 लंबे वीकेंड के साथ आ रहा है साल 2018... कर लें छुट्टियां प्लान

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते