लाइव न्यूज़ :

भारत के इस शहर को कहते हैं इत्र नगरी, हर गली से आती है गजब की खुशबू

By मेघना वर्मा | Updated: March 20, 2018 18:19 IST

इत्र बनाने के लिए मौसमी फूलों और कई वनस्पति का इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रूप से बनाया गया इत्र अल्कोहल और रसायन मुक्त होता है।

Open in App

भारत देश सभ्यताओं और संस्कृतियों का देश है। यहां की हर गली और हर शहर की अपनी एक कहानी है। आज हम आपको देश के जिस शहर की बात बताने जा रहे हैं उसे खूशबू या इत्र का शहर भी कह सकते हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर प्राचीन हथियारों और अन्य शिल्पकृतियों का एक समृद्ध संग्रह माना जाता है। यह नगर कई शासकों की राजधानी रह चुका है। यहां कई राजवंश जैसे कन्नौज-मोखारी वंश, नंद साम्राज्य, राष्ट्रकूट, पाल राजवंश, प्रतिहार राजवंश, चौहान, सोलंकी आदि का शासन रहा है। इसके अलावा यह नगर विदेशी यात्रियों का भी केंद्र बिन्दु रहा है। 

इत्रों का है ये शहर

कन्नौज शहर अपने इत्र के व्यापार के लिए देशभर में जाना जाता है। दशकों से इस शहर में फूलों के बने शुद्ध इत्र का उत्पादन और व्यापार किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कन्नौज के इस इत्र को मुग़ल सम्राटों तक भी पहुंचाया जाता था। बड़े पैमाने पर इत्र के उत्पादन के चलते इस शहर को भारत के इत्रों का शहर भी कहा जाता है। 

असली फूलों से बनते हैं यहां के इत्र

यहां इत्र बनाने की ये परम्परा सदियों से चलाई आ रही है। इस व्यापार में एक ही परिवार के बहुत से लोग काम कर रहे हैं। इत्र बनाने के लिए खुशबूदार फूलों और प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सुगंधित पदार्थ जैसे कस्तूरी, केसर को भी प्रयोग में लिया जाता है। इत्र बनाने के लिए मौसमी फूलों और कई वनस्पति का भी इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रूप से बनाया गया इत्र अल्कोहल और रसायन मुक्त होता है।

कन्नौज के धार्मिक स्थलों का करें दर्शन

आप यहां धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। आप यहां गौरी-शंकर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। आप यहां अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। यह मंदिर मां अन्नापूर्णा को समर्पित हैं जिन्हें अन्न की देवी कहा जाता है।

49 तरह के पक्षियों को देखने का उठाइए अनुभव

कन्नौज जिले में लाख बहोसी अभयारण्य एक पक्षी अभयारण्य है, जो लाख और बहोसी गांवों के निकट दो झीलों को अपने में समाए लगभग 80 वर्ग किमी में फैला है। यह भारत के चुनिंदा पक्षी अभयारण्यों में गिना जाता है। यहां आने का सही समय नवंबर से लेकर मार्च का महीना है, इस दौरान आप यहां लगभग 49 पक्षी प्रजातियों को देख सकते हैं। पक्षियों के अलावा आप यहां कई जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं, जिनमें सियार, नीली सांड, नेवला, मछली पकड़ने वाली बिल्लियां और बंदर शामिल हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारतUP Road Accident: ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 3 नेपाली यात्रियों की मौत; 24 गंभीर रूप से झुलसे

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते