लाइव न्यूज़ :

पर्यटन की पसंद बताती है आपकी पर्सनैल्टी, आप भी जानिए कैसा है आपका नेचर

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2018 16:44 IST

कुछ लोगों को सीधे सीधे घूम फिर कर लौट आने में मजा नहीं आता। ये लोग जिंदगी में कुछ रोमांचक और स्पाइसी चाहते हैं।

Open in App

मनोवैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का मानना है कि पर्यटन के लिए आप किन जगहों का या कैसे तरीकों का चयन करते हैं, इससे आपके व्यक्तित्व का बहुत कुछ अंदाजा लगाना संभव है। आइए जानते हैं पर्यटन के स्थान और तौर-तरीके हमारी पर्सनालिटि के बारे में क्या चिन्हित करते हैं। 

1. पहाड़ पसंद करने वाले होते हैं रोमांच के शौकीन 

पहाड़ को पसंद करने वाले अंतमरुखी, शांत और कम बोलने वाले होते हैं। पहाड़ों की यात्रा पसंद करने वाले रोमांचकारी अनुभवों के शौकीन होते हैं। इन्हें पहाड़ों के चारों ओर बिखरी हरियाली और ऊपर फैला नीला आसमान खूब लुभाता है। ये क्रियेटिव होते हैं। हवाएं बादल और बर्फ इन्हें आकर्षित करती हैं लेकिन ये शांत रहना पसंद करते हैं।

2. सी बीच पसंद करने वाले अजनबियों को भी कर लेते हैं अपना दीवाना

कुदरती उजाला पसंद करने वाले समुद्र के किनारे दूर-दूर तक बिखरी सुनहरी रेत, सूरज की धूप से चमकते बालू के कण और नीली आभा लिए समुद्र की लहरें इन लोगों को खूब लुभाती हैं। घर से दूर जाकर, लहरों का शोर सुनना और अजनबी लोगों के साथ बैठना इन्हें खूब भाता है। इन्हें तेज रोशनी और खुली जगहें पसंद आती हैं। 

ये भी पढ़ें- दुबई घूमने के लिए अब नहीं करने होंगे पैसे खर्च, आपके 2 दिन का खर्च उठाएगी सरकार

3. मैदानी इलाके पंसद करने वाले व्यक्ति होते हैं शांत 

सेफजोन में रहने वाले और शांत स्वभावी लोग अक्सर मैदानी इलाकों और तीर्थस्थानों को अपने पर्यटन स्थल के रूप में चुनने वाले अक्सर शांत स्वभाव के होते हैं, इन्हें जोखिम वाले काम पसंद नहीं होते। ये परंपराओं में विश्वास रखते हैं और नए नए प्रयोग करने से कतराते हैं।

4. स्मारक जगहों का पसंद करने वाले व्यक्ति होते हैं कला प्रेमी

जो पर्यटक स्मारकों और शिल्पकला के ठिकानों पर भ्रमण करना पसंद करते हैं वे कलाप्रेमी और बुद्धिजीवी होते हैं। इन्हें कलात्मक भवन, शिल्पकला के नमूने और कला की बारीकियां देखना, सीखना और उन्हें सराहना अच्छा लगता है।  इनके मन में परंपराओं के प्रति आदर होता है, इतिहास के प्रति जिज्ञासा होती है और कुछ नया सीखने की ललक भी होती है। 

ये भी पढ़ें- किताबों से है प्यार तो जरूर जाएं देश की इन 5 अनोखी लाइब्रेरी में, केले के पत्तों पर पढ़ने मिलेगें प्रचीन दस्तावेज

5. कुछ पर्यटक ऐसे भी 

जो हर पल का हिसाब रखते हैं। ये पर्यटक कहीं भी जाते हैं और अपनी डायरी या नोटबुक में पल-पल का अनुभव संजोते हैं और साथ ही डिजीकैम से वीडियो या फोटोग्राफी भी करते हैं। इतना ही नहीं ये लोग फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से अपने दोस्तों को भी अपनी यात्र का ब्यौरा देते रहते हैं। ये जिन्दादिल और शौकीन स्वभाव के होते हैं और यात्र का एक एक पल पूरी तबीयत के साथ जीते हैं। ये किसी म्यूजियम या स्मारक में जाते हैं तो वहां के इतिहास जानने की कोशिश भी करते हैं और फिर अपने यात्र संस्मरण अखबारों, पत्रिकाओं या सोशल मीडिया के माध्यम से सबके साथ बांटना चाहते हैं। 

6. एकला चलो रे

ये पर्यटक कहीं भी मित्रों, रिश्तेदारों, या परिजनों के साथ जाने की बजाय अकेले ही जाना पसंद करते हैं। ये आत्मविश्वासी होते हैं और स्वतंत्र विचारक होते हैं। इन्हें नए अनुभव करना पसंद होता है और सोचा समझा जोखिम उठाना भी। ये अक्सर बातूनी होते हैं और किसी भी दूसरे व्यक्ति से आसानी से घुलमिल जाते हैं। ये दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। यात्रा करने का इनका मूल उद्देश्य खुद को अनजान परिस्थितियों में ढालना और किसी दूसरे के निर्णयों से दूर रहना होता है।

ये भी पढ़ें- मॉनसून के समय बना रहे हैं घूमने का प्लान तो इन 7 चीजों का रखें ध्यान

7. खतरों के खिलाड़ी

कुछ लोगों को सीधे सीधे घूम फिर कर लौट आने में मजा नहीं आता। ये लोग जिंदगी में कुछ रोमांचक और स्पाइसी चाहते हैं। ऐसे लोगों कुछ इस तरह के पर्यटन स्थल भाते हैं जहां जरा मशक्कत करनी पड़े, भागदौड़ हो ,उछलकूद हो या खतरों से दो दो हाथ करने का अवसर मिले। ऐसे लोग उन पर्यटन स्थलों को चुनते हैं जहा वे बंजी जंपिंग का आनंद ले सकें, वह जगह सबसे गर्म स्थान या सबसे ठंडा स्थान हो,  जहा बर्फ जैसे ठंडे पानी में तैराकी का मौका मिले, डाइविंग का लुत्फ मिले, या फिर घना जंगल हो। वहीं कुछ लोग पर्वतारोहण के लिए ही घर से निकलते हैं। ये खतरों के खिलाड़ी कहलाते हैं।  

(रिपोर्ट- शिखर जैन)

टॅग्स :ट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरहिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी, सैलानियों की संख्या बढ़ी

मुसाफ़िरघूमने के लिए हो जाओ तैयार, साल 2020 में 14 बार पड़ रहे हैं 3-4 दिन के लंबे वीकेंड, देखें पूरी लिस्ट

मुसाफ़िरबर्फबारी का मजा लेना है तो तुरंत पहुंचे इन 10 फेमस हिल स्टेशनों पर, अभी खर्चा भी होगा कम

मुसाफ़िरआ गया शादी का सीजन, अभी से कर लें प्लानिंग, विदेश में नहीं बल्कि भारत में हैं हनीमून के ये बेस्ट डेस्टिनेशन

मुसाफ़िरबाइकिंग ट्रिप का कर रहे हैं प्लान तो, भारत के इन खतरनाक रास्तों पर जरूर जाएं, डबल हो जाएगा मजा

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते