लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन आज, राजीव चौक पर भीड़ होगी कम, ये भी होंगे 6 फायदे

By उस्मान | Updated: May 28, 2018 13:22 IST

इस लाइन के शुरू होने से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भीड़ कम हो सकती है।

Open in App

गुरुग्राम से नोएडा को जोड़ने वाली सीधी मेट्रो लाइन आज से शुरू होगी। दिल्ली मेट्रो मैजेंटा लाइन के जनकपुरी वेस्ट-कालकाजी मंदिर मेट्रो कॉरिडोर से नोएडा और गुरुग्राम के बीच यात्रा का समय लगभग 30 मिनट हो जाएगा। आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेहरू एनक्लेव मेट्रो स्टेशन से शाम 4.30 बजे इस 24.82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाएंगे। आम जनता के लिए यह लाइन कालकाजी मंदिर से जनकपुरी वेस्ट स्टेशन के बीच मंगलवार से शुरू हो जाएगी. 

1) राजीव चौक पर भीड़ हो सकती है कम

इस लाइन के शुरू होने से दो नई इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इंटरचेंज सुविधाओं वाले स्टेशन जनकपुरी वेस्ट (द्वारका - नोएडा / वैशाली ब्लू लाइन के साथ) और हौज खास (हुड्डा सिटी सेंटर - समयपुर बदली येलो लाइन के साथ) हैं। इससे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भीड़ कम हो सकती है।

2) लैंडमार्क होगा हौज खास मेट्रो स्टेशन

पांच-स्तर के नए हौज खास स्टेशन पूरे नेटवर्क में सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। 29 मीटर गहरा यह स्टेशन एक इंजीनियरिंग लैंडमार्क है क्योंकि इसकी सुरंग पुराने स्टेशनों के नीचे जाती है। 

4) फेज-3 प्रोजेक्ट के सबसे लंबी लाइन

दिल्ली मेट्रो का यह खंड डीएमआरसी के फेज-3 प्रोजेक्ट में अभी तक खोला जाने वाला सबसे लंबा हिस्सा है। इसमें 16 स्टेशन होंगे जिसमें 14 भूमिगत और दो ऊपर हैं. 

5) आईजीआई एयरपोर्ट भी जुड़ेगा

इस लाइन के शुरू होने के साथ आईजीआई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 मेट्रो नेटवर्क से जुड़ा होगा. 

6) कई बड़ी यूनिवर्सिटी जाना होगा आसान

इस लाइन के शुरू होने से दिल्ली एनसीआर की कई बड़ी यूनिवर्सिटी जाना आसान हो जाएगा. इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय शामिल हैं.  

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्लीगुरुग्रामअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील