दोस्त का खुलासा, हनीमून पर यहां जा सकते हैं दीपिका-रणवीर, जानिए इस खास जगह के बारे में सब कुछ

By उस्मान | Published: November 26, 2018 02:20 PM2018-11-26T14:20:53+5:302018-11-26T14:20:53+5:30

बताया जा रहा है कि 28 दिसंबर को फिल्म 'सिंबा' की रिलीज के बाद दीपिका-रणवीर हनीमून पर जा सकते हैं। जाहिर है उस समय क्रिसमस और नया साल भी है। हम आपको यूरोप के कुछ ऐसी खास हनीमून जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां दीपिका और रणवीर जा सकते हैं।  

Deepika Ranveer honeymoon destination revels by close family member | दोस्त का खुलासा, हनीमून पर यहां जा सकते हैं दीपिका-रणवीर, जानिए इस खास जगह के बारे में सब कुछ

फोटो- सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी का फंक्शन अभी जारी है। इटली में 14-15 नवंबर में शादी करने के बाद इस कपल ने बैंगलोर में पहला रिसेप्शन दिया और अब दूसरा रिसेप्शन 2 दिसंबर को मुंबई में होगा। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह नया नवेला जोड़ा फंक्शन खत्म होने के बाद एक लंबे हनीमून पर जाने का प्लान बना रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद के फंक्शन खत्म होने के बाद रणवीर अपने अगली फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। इधर दीपिका अपने नए घर और रणवीर के परिजनों की देखभाल में लग जाएंगी। करण जौहर की कंपनी में बनी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। 3 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के बाद यह कपल हनीमून पर जा सकता है। जाहिर है उस समय क्रिसमस और नया साल भी है। हम आपको यूरोप के कुछ ऐसी खास हनीमून जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां दीपिका और रणवीर जा सकते हैं।  

1) पोजिटानो, इटली
इटली के अमाल्फी तट पर सबसे खूबसूरत रिसॉर्ट्स में से पोजिटानो एक है। यह जगह कपल्स के बीच हनीमून के लिए काफी फेमस है। यहां के होटल, झील, पहाड़ और मौसम खूब आकर्षित करते हैं। यहां के शांतिपूर्ण माहौल और स्वच्छ समुद्र का आनंद लेने के लिए, हर साल दुनिया भर से लाखों लोग यहां आते हैं।

2) सेंटोरिनी, ग्रीस
ग्रीस के सेंटोरिनी आइलैंड की पहचान छोटे-छोटे सफेद रंग के घर और रेस्टोरेंट से है।शूटिंग के लिए भी यह पसंदीदा जगह है। एजियन समुद्र के किनारे विशाल चट्‌टान पर 73 वर्ग किमी के दायरे में बसे इस आइलैंड पर दो छोटी सिटी फिरा और ओइया हैं। खुशनुमा मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती होने से हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं।  

3) डुब्रोव्निक, क्रोएशिया 
इस खूबसूरत जगह के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। डुब्रोव्निक शहर को क्रोएशिया का मोती कहा जाता है और इसकी वजह है यहां के खूबसूरत नजारे। वास्तव में, कई हस्तियां अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए यहां आते हैं।

4) ईगल नेस्ट, फिनलैंड 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी इस बर्फीली जगह को हनीमून के लिए चुना था। संभव है दीपिका-रणवीर भी हनीमून के लिए वहां जाएं। नेस्टलैंड फिनलैंड के मिडिल स्थित एक रोमांटिक जगह है जहां कपल्स जाना पसंद करते हैं। 

Web Title: Deepika Ranveer honeymoon destination revels by close family member

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे