लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस स्पेशल: इस क्रिसमस करें सेंटा क्लॉज विलेज की सैर, रेडियर की सवारी और आइस पार्क का लें मजा

By मेघना वर्मा | Updated: December 24, 2018 09:19 IST

बच्चों के खेलने के लिए यहां खास आईस पार्क को बनाया गया है। यहां बर्फ के झूले, आईस हाउस, बॉर्नफायर और बहुत सारी बर्फ से बनी चीजों को आप देख सकते हैं और इंज्वॉय कर सकते हैं।

Open in App

पूरे देश में इस समय क्रिसमस की धूम है। 25 दिसंबर के लिए जहां लोग अपनों के लिए गिफ्ट्स और चॉकलेट खरीद रहे हैं तो वहीं कुछ क्रिसमस और न्यू ईयर पर घूमने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ सैर करना चाहते हैं तो इस क्रिसमस आप सेंटा क्लॉस के घर जाने का प्लान कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको सैर करवाने जा रहे हैं सेंटा के गांव की। 

फिनलैंड में सेंटा क्लॉज का घर

खूबसूरत देश फिनलैंड के गांव रोवानिएमी में सेंटा क्लॉज का घर है। सेंटा विलेज के नाम से बुलाये जाने वाले इस गांव में वैसे तो साल भर टूरिस्टों की भीड़ होती है मगर क्रिसमस के समय यहां की रौनक अलग ही देखने को मिलती है। 12 महीने बर्फ की चादर से ढके इस गांव में लोग सर्दियों का मजा लेने भी आते हैं। अगर इस क्रिसमस आप अपने परिवार के साथ भी कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां जरूर जा सकते हैं। 

यहां बना है सेंटा हाउस

अब सेंटा का घर है तो सेंटा का हाउस भी बना होगा। इस गांव में पूरे लकड़की से तैयार किया गया सेंटा का घर बनाया गया है। इसमें केवल सेंटा क्लॉज और उनकी पत्नी रहती हैं। इस घर को खास रेड और व्हॉइट कलर से बनाया गया है जिसमें बच्चों के खतों को रखा जाता है। इसे सेंटा का पोस्ट ऑफिस भी कहा जाता है जहां बच्चें अपनी फरमाइशे अपने खत के माध्यम से भेजते हैं। 

नहीं है फोटो खींचने की इजाजत

आज के जमाने में लोग जगह या खाने को इंज्वॉय करने के बयाज उनकी फोटो खींचने में ही बिता देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोग इस सेंटा हट में कैमेरे अलाउ नहीं हैं आप यहां फोटो नहीं खींच सकते। इस जगह पर उनके खुद फोटोग्राफर्स होते हैं जिनसे आप फोटो खींचवा सकते हैं और फिर फोटो ले सकते हैं। 

अलग से बना है सेंटा का पोस्ट ऑफिस

देश-विदेश से हर साल लोग यहां घूमने आते हैं। सेंटा क्लॉज के इस गांव में देखने के लिए और भी कई सारी चीजें हैं। सबसे खास है सेंटा क्लॉज का पोस्ट ऑफिस। इसमें देश भर से आई तमाम चिट्ठियों का संग्रह हैं। पोस्ट ऑफिस में संता वर्कशॉप भी है। यहां हजारों एल्फस काम करते हैं। इसमें बच्चों के खिलौने भी बनाए जाते हैं। 

आइस पार्क के ले सकते हैं मजे

बच्चों के खेलने के लिए यहां खास आईस पार्क को बनाया गया है। यहां बर्फ के झूले, आईस हाउस, बॉर्नफायर और बहुत सारी बर्फ से बनी चीजों को आप देख सकते हैं और इंज्वॉय कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंट्री फीस देनी होगी। 

करें रेनडियर की सवारी

सेंटा क्लॉज के रेडियर की सवारी करनी हो तो आप रेनडियर जोन में जा सकते हैं। सवारी करने के लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने होगे। यहां आप लैपलैंड कॉस्ट्यूम यानी सांता विलेज में पहने जाने वाले परिधान को भी आप पहन सकते हैं।  

टॅग्स :क्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

भारतहाथ जोड़े चर्च में प्रार्थना करते पीएम मोदी, क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के चर्च प्रार्थना सभा में हुए शामिल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते