लाइव न्यूज़ :

IRCTC सिर्फ 550 रुपये में घुमाएगा इस मजेदार जगह पर, पैकेज में ब्रेकफास्ट-लंच भी, जानें डिटेल

By उस्मान | Updated: June 28, 2019 14:13 IST

IRCTC tour package : इस टूर पैकेज में आप सिर्फ 550 रुपये देकर पातालपानी-कालाकुंड घूम सकते हैं। इस पैकेज में भोजन और आवास शामिल होंगे।

Open in App

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक ऐसा खास टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आप सिर्फ 550 रुपये देकर पातालपानी-कालाकुंड घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com के अनुसार, इस पैकेज में भोजन और आवास शामिल होंगे। इस टूर के लिए शनिवार और रविवार को ट्रेन चलेगी। 

Patalpani-Kalakund Heritage Rail Tour Package पूरी डिटेल जानें

इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए डॉक्टर अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन से सुबह 11:05 बजे ट्रेन चलेगी। यात्रियों को उनकी ऑनबोर्ड यात्रा के दौरान चाय या कॉफी (बिस्कुट और नमकीन के साथ) सर्विस मिलेगी। कालकुंड स्टेशन पर दोपहर 01:25 बजे पहुंचने पर यात्रियों को दोपहर का भोजन (पैकेट या कालाकुंड रेलवे स्टेशन पर) दिया जाएगा। कालाकुंड रेलवे स्टेशन से वापसी के लिए ट्रेन शाम 03:34 बजे चलेगी और 04:30 बजे अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन पर आएगी।

टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और लंच शामिल

वेबसाइट के अनुसार, इस टूर पैकेज में डॉक्टर अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन से कलाकुंड रेलवे स्टेशन और कालाकुंड रेलवे स्टेशन से डॉक्टर अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन तक यात्रा के दौरान ऑनबोर्ड चाय या कॉफी और दोपहर के भोजन के साथ यात्रा बीमा भी शामिल है।

IRCTC का शिरडी-शनि शिंगणापुर धाम पैकेज, 13,000 रूपये में

अगर लंबे समय से महाराष्ट्र के शिरडी और शनि शिंगणापुर धाम जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन हर बार प्लान बनते बनते रह जाता है तो इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि IRCTC आपके लिए इन दोनों धामों के अलावा भी महाराष्ट्र के कुछ प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सैर कराने का पूरा पैकेज बनाकर लाया है। यह पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। पैकेज का किराया 13,000 प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। पैकेज के अंतर्गत भारतीय रेल से सफर कराया जाएगा। पूरी डिटेल जानने के लिए https://www.lokmatnews.in/travel/irctc-shirdi-shani-shingnapur-tour-package-schedule-train-ticket-price-hotel-booking-train-number/ पर क्लिक करें. 

टॅग्स :आईआरसीटीसीट्रिप आइडियाजभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते