लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra: प्रयागराज और मुंबई से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट, किराया

By गुलनीत कौर | Updated: June 30, 2019 14:58 IST

इन ट्रेनों का नाम है समर स्पेशल ट्रेन। भारतीय रेल दो खास ट्रेनें चला रहा है। एक ट्रेन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जम्मू जाएगी और दूसरी मुम्बई के बांद्रा टर्मिनल से जम्मू के लिए रवाना की जाएगी।

Open in App

भगवान शिव के प्रसिद्ध धाम बाबा अमरनाथ केदर्शनों के लिए हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु जाते हैं। यात्री महीनों पहले से ही ट्रेन की टिकट बुक करा लेते हैं ताकि देरी होने पर दिक्कत ना हो। बाबा अमरनाथ जाने के लिए ट्रेनें कम हैं और यात्री अधिक, इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने जम्मू तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। 

इन ट्रेनों का नाम है समर स्पेशल ट्रेन। भारतीय रेल दो खास ट्रेनें चला रहा है। एक ट्रेन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जम्मू जाएगी और दूसरी मुम्बई के बांद्रा टर्मिनल से जम्मू के लिए रवाना की जाएगी। ये दोनों ट्रेनें यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 31 जुलाई तक अपनी सेवा चालू रखेंगी।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अब दिल्ली से कटरा रूट पर दौड़ेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, शुरू हुआ ट्रायल, जानिए रूट, किराया, टाइम टेबल

समर स्पेशल ट्रेन: मुंबई टर्मिनल से जम्मू

यह ट्रेन हर सोमवार मुंबई के बांद्रा टर्मिनल से रवाना होगी। ट्रेन का समय सुबह 5:10 बजे का है। मुंबई से सुबह चलकर यह ट्रेन अगले दिन 12:45 पर जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ये ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, बडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागड़ा, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा जंक्शन, नई दिल्ली, अंबाला कैंट से होते हुए जम्मू पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 2:30 पर चलेगी।

समर स्पेशल ट्रेन: प्रयागराज से जम्मू

दूसरी ट्रेन प्रयागराज से जम्मू के रूट पर चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को प्रयागराज से दोपहर 2:45 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 1:50 पर जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गुरूवार को रात 10:10 पर जम्मू से चलेगी।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राभारतीय रेलट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते