सर्दी के मौसम में उत्तर भारतीय देश के इन 5 जगहों पर घूमने जा सकते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2018 07:09 PM2018-12-03T19:09:58+5:302018-12-03T19:09:58+5:30

गुजरात का कच्छ का रण सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यूँ तो यहाँ साल भर टूरिस्ट आते रहते हैं लेकिन दिसम्बर में यहां का मौसम सबसे बेहतर माना जाता है।

5 holiday locations for north Indian in winter | सर्दी के मौसम में उत्तर भारतीय देश के इन 5 जगहों पर घूमने जा सकते हैं

सर्दी के मौसम में उत्तर भारतीय देश के इन 5 जगहों पर घूमने जा सकते हैं

ठंड ने उत्तर भारत मे दस्तक दे दी है। मध्य नवम्बर से ही हवाओं में सिहरन महसूस की जाने लगी है। दिसम्बर आते-आते हाफ-स्वेटर और हल्की रजाइयाँ निकल चुकी हैं। दिसम्बर के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाक़ों में सर्दी उरूज की तरफ बढ़ चुकी होती है। इसी दौरान बहुतेरे लोगों को क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियाँ मिलती हैं। ये छुट्टियाँ सर्दी में गर्मी या ऊष्म मौसम का आनन्द लेने का अच्छा मौका होती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप सर्दी के दौरान किन जगहों पर सैर के लिए जा सकते हैं। 

1- गोवा

टूरिस्टों के लिए गोवा वैसे तो बारहों महीने आकर्षण का केंद्र होता है लेकिन सर्दी में नार्थ इंडियन पर्यटकों को यह और भी भाता है। समंदर किनारे स्थित गोवा अपने समुद्री तटों, नाइट-लाइफ उन्मुक्त जीवनशैली के लिए जाना जाता है। लेकिन सर्दी के दौरान उत्तर भारतीय पर्यटकों के लिए गोवा अपने मौसम के लिए भी ख़ास आकर्षण होता है। गोवा में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस समय उत्तर भारत में औसत तापमान 15 डिग्री से कम होता है। ऐसे में  दिल्ली की सर्दी से ठिठुरती हड्डियों को जब गोवा की गुनगुनी धूप मिलती है तो आपका रोम-रोम पुलिकत हो जाता है।

2- कोडईकनाल

कोडईकनाल तमिलनाडु में स्थित हिल स्टेशन है। दक्षिण भारत का यह सबसे प्रसिद्ध पहाड़ी टूरिस्ट स्पॉट है। कोडईकनाल प्राकृतिक सुन्दरता से मालामाल है। जब उत्तर भारत में सर्दी होती है तो कोडईकनाल में मौसम बनिस्बत गर्म होता है। हालाँकि शाम के बाद तापमान थोड़ा गिर जाता है। ऐसे में अगर उत्तर भारत की सर्दी से बचने के लिए आप कोडईकनाल जा रहे हैं तो हल्के ऊनी कपड़े साथ ले जाना न भूलें क्योंकि शाम के बाद उनकी जरूरत पड़ सकती है।

3- केरल

केरल में जनवरी में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। (फाइल फोटो)
केरल में जनवरी में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। (फाइल फोटो)
केरल को प्रकृति ने दिल खोलकर सुंदरता बख्शी है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री तटों और आयुर्वेदिक चिकित्सा सेंटरों के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। जब उत्तर भारत में सर्दी होती है तो केरल में 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। उत्तर भारत में सर्दी के दौरान केरल हर लिहाज से एक आदर्श विकल्प है।

4- कच्छ का रण

गुजरात का कच्छ का रण सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यूँ तो यहाँ साल भर टूरिस्ट आते रहते हैं लेकिन दिसम्बर में यहां का मौसम सबसे बेहतर माना जाता है। दिसम्बर में रण उत्सव का भी आयोजन किया जाता है। यह उत्सव तीन महीने तक चलता है। 

5- पुदुच्चेरी

करीब 300 साल तक फ्रांस का उपनिवेश रहा पुदुच्चेरी फ्रांसीसी वास्तुकला का सुंदर उदाहरण है। यहाँ के समुद्री तट, पुरानी इमारतें और महर्षि अरविंद का आश्रम पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं। 

 

 

Web Title: 5 holiday locations for north Indian in winter

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे