लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की ये 5 जगहें हैं बेहद खूबसूरत, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 17:48 IST

पाकिस्तान का नाम आते ही हमारे दिमाग में तमाम बातें आने लगती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि पाकिस्तान भी एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की कलश घाटी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान जिला पड़ता है

आपने अभी तक हिन्दुस्तान की वादियों में ही सैर किए होंगे। लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई ऐसी जगह हैं जो पर्यटन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। पाकिस्तान का नाम आते ही हमारे दिमाग में तमाम बातें आने लगती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि पाकिस्तान भी एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है।

इस वादियों के नजारे बेहद खूबसूरत होते हैं। हालांकि अभी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं, तो जब भी आपको मौका मिले पाकिस्तान की जगहों की सैर जरूर करें।

कलश घाटी

पाकिस्तान की कलश घाटी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कलश घाटी की शांति और कुदरत से बातें करती आबो-हवा लोगों को कुछ देर के लिए पूरी तरह खुद में समा लेती है। इस जगह आपको बहुत से टूरिस्ट गाइड मिल जाएंगे, जो आपको इस जगह के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

यहां के लोग कलश भाषा बोलते हैं और इस क्षेत्र को "कलश देश" कहते हैं। यह जनजाति पाकिस्तान के सबसे कम अल्पसंख्यकों की श्रेणी में गिनी जाती है। हल्की नीली आंखों वाले कलशा लोग अपने रंगीन परिधान और बहुदेववादी धर्म के लिए जाने जाते हैं।

काघन घाटी

पाकिस्तान के लोगों के अलावा ये घाटी पर्यटकों की भी सबसे पसंदीदा जगह है। मानसेहरा जिले की इस वादी पर जाकर आपको जन्नत सा अहसास होगा। यहां नदी के आस-पास पहाड़ और हरियाली की अद्भुत मेल देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी। ये खूबसूरत जगह बालाकोट से महज 64 किमी की दूरी पर है।

मुल्तान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान जिला पड़ता है। यह शहर प्राचीन व्यापार, युद्ध, राजवशीय शासन और सूफीवाद के लिए जाना जाता है। चिनाब नदी के किनारे बसे इस शहर में दुनियाभर से श्रद्धालु तीर्थस्थलों, मकबरों और मस्जिदों का दौरा करने आते हैं।

इस शहर को सिटी ऑफ सेंट्स यानी संतों का  शहर कहा जाता है। यहां एक बहुत प्रसिद्ध प्रल्हादपुरी मंदिर है। कहा जाता है इस मंदिर को राजा हिरण्यकश्यप के बेटे प्रल्हाद ने विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह के सम्मान में बनवाया था।

झेलम घाटी

इस घाटी में फैले चैरी, सेब और अखरोट की खेती यहां की वादियों के लोग दिवाने हैं। इस्लामाबाद से करीब 118 किमी की दूरी पर स्थित है यह घाटी। झेलम घाटी की लुभावनी झेलम नदी भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोगों की आंखों में रौनक पहुंचाती है।

नीलम वैली

पानी की कलकलाहट और दूर तक फैली हरियाली से भरी वादियों से भरा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। नीलम वैली की खूबसूरत जगहों में कारेन, रट्टी गली, नूरी टॉप, शारदा फोर्ट आदि शामिल हैं। इस वैली की शेप धनुष की तरह है। नीलम वैली में देवी सरस्वती का ऐतिहासिक मंदिर शारदापीठ भी स्थित है। माता के भक्त जिसे देखने दूर-दूर से आते हैं।

टॅग्स :ट्रेवलपाकिस्तानपाकिस्तान टूरिज्म
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते