अभिनेता विवेक ओबरॉय का जन्म तीन सितम्बर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता सुरेश ओबरॉय फिल्म अभिनेता थे। विवेक ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कम्पनी (2002) में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में विवेक ने निगेटिव रोल निभाया। कम्पनी के बाद विवेक शाद अली की फिल्म साथिया (2002) में रोमांटिक रोल में नजर आए। साल 2004 में मणिरत्नम की हिट फिल्म 'युवा'में भी विवेक ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। साल 2006 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओंकारा में विवेक ओबरॉय एक बार फिर गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आए। अपने अब तक के करिर में विवेक ओबरॉय दो दर्जन से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। Read More
पीएम नरेन्द्र मोदी फिल्म चुनाव से ठीक पहले पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मगर इसको लेकर काफी विवाद रहा। विपक्षियों ने कहा कि फिल्म से चुनाव पर काफी फर्क पड़ेगा इसीलिए इसकी रिलीज डेट पर रोक लगा दी गई। ...
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और सलमान खान के मीम शेयर करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय की आलोचना की। महाराष्ट्र महिला आयोग द्वारा उन्हें नोटिस भी भेजा गया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी और इसे 23 मई के बाद रिलीज करने को कहा। अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। ...
ट्वीटर पर लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से जोड़कर एक मीम शेयर किया गया था जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया था। ...
लोकसभा रिजल्ट के ठीक 2 दिन पहले विवेक ओबरॉय की फिल्म पीएम नरेंद मोदी का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है, 2 मिनट के ट्रेलर में विवेक काफी दमदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। ...