ऐश्वर्या राय पर मीम विवेक ओबेरॉय को शेयर करना पड़ा महंगा, चैरिटी इवेंट से मिला बाहर का रास्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 22, 2019 12:11 PM2019-05-22T12:11:50+5:302019-05-22T12:11:50+5:30

चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन स्माइल फाउंडेशन ने ऐश्वर्या के मीम शेयर करने के कारण एक्टर विवेक ओबेरॉय को बाहर का रास्ता दिखाया है

Vivek Oberoi apologises for tweet on Aishwarya, dropped from charity fund-raising event | ऐश्वर्या राय पर मीम विवेक ओबेरॉय को शेयर करना पड़ा महंगा, चैरिटी इवेंट से मिला बाहर का रास्ता

ऐश्वर्या राय पर मीम विवेक ओबेरॉय को शेयर करना पड़ा महंगा, चैरिटी इवेंट से मिला बाहर का रास्ता

Highlights DLF Promenade में ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान फानी के लिए फंड रेजिंग इवेंट में विवेक हिस्सा लेने वाले थेऐश्वर्या का मीम शेयर करने के कारण एक्टर को बाहर कर दिया गया है

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय  ने हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक मीम शेयर किया था। ये मीम शेयर करना एक्टर को काफी महंगा पड़ गया है। इसके कारण हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। तमाम विवादों के बाद एक्टर को एक चैरिटी इवेंट से भी बाहर कर दिया गया है।

 चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन स्माइल फाउंडेशन ने ऐश्वर्या के मीम शेयर करने के कारण एक्टर को बाहर का रास्ता दिखाया है और अपने इवेंट से बाहर कर दिया है। स्माइल फाउंडेशन की ओर से एक बयान में कहा गया है कि विवेक ओबेरॉय द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के लिए स्माइल फाउंडेशन एक्टर से खुद को अलग करता है। DLF Promenade में ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान फानी के लिए फंड रेजिंग इवेंट का आयोजन किया जाना है, जिसका हिस्सा  विवेक ओबेरॉय बनने वाले थे। हमारी संस्थान महिला सशक्तिकरण का समर्थन करती है। 

ऐसे में हम विवेक ओबेरॉय का बयान हमारी विचारधारा से नहीं मिलता है। इस संस्थान से विवेक को बाहर किए जाने पर अभी तक एक्टर की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है विवेक इस पर अपना पक्ष रखेंगे।

जानें पूरा मामला

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ। 
 
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 

Web Title: Vivek Oberoi apologises for tweet on Aishwarya, dropped from charity fund-raising event

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे