पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक रिलीज होने के पहले विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2019 01:47 AM2019-05-23T01:47:33+5:302019-05-23T01:51:37+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी और इसे 23 मई के बाद रिलीज करने को कहा। अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।
अभिनेता विवेक ओबेरॉय को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफियाएं सूचनाएं मिली थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओबेरॉय को बुधवार को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए। विवेक ओबेरॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक मीम ट्वीट कर विवादों में घिरे हैं।
Maharashtra: Actor Vivek Oberoi has been provided security by Mumbai police today, after he had received threats. pic.twitter.com/hlreq0X0ku
— ANI (@ANI) May 22, 2019
उन्होंने बताया कि ओबेरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है। अभिनेता विवेक ओबेरॉय हाल में अपने एक विवादित ट्वीट के कारण चौतरफा आलोचना के शिकार हुए थे। बाद में उन्होंने वह ट्वीट हटाकर माफी मांग ली थी। ये ट्वीट विवेक ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर बने मीम को लेकर किया था। हालांकि पुलिस ने इस बात की सूचना नहीं दी है कि विवेक को जान से मारने वाली धमकी का इस ट्वीट से कोई लेना देना है। विवेक को ट्वीट के लिए महाराष्ट्र महिला आयोग द्वारा नोटिस भी दिया गया था।
विवेक फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर विवेक काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा भी किया था। जिसको लेकर फिल्म के रिलीज होने पर भी रोक लगा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी और इसे 23 मई के बाद रिलीज करने को कहा। अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।