वरुण गांधी देश के जाने-माने युवा नेता हैं। वर्तमान में वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद हैं। वरुण गांधी का जन्म 13 मार्च 1980 को दिल्ली में हुआ था। उनके माता पिता का नाम मेनका गांधी और संजय गांधी है। वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पौत्र हैं। वरुण गांधी के पिता संजय गांधी की मौत एक हादसे में जून 1980 में हुई। वरुण गांधी 2004 में बीजेपी में शामिल हुए थे। Read More
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज टीएमसी की शहीद दिवस रैली हो रही है। इसमें लाखों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि वरुण गांधी और मेनका गांधी इस रैली के बीच टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। ...
फिरोज वरुण गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, और पीलीभीत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए तीसरी बार संसद सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी हैं और मार्च 2012 में उन्हें राजनाथ सिंह की टीम में महासचिव के रूप में शामिल किया गया था। ...
भाजपा सांसद वरुण गांधी अक्सर ही अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा था. अब इसी क्रम में वो जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए दिखाई दिए. ...
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है। बीते लंबे समय से वरुण गांधी को आमजन के सवालों को उठाने और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए देखा गया है। ...
नरेंद्र मोदी सरकार के लिए भस्मासुर का काम कर रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने केंद्र की नई रक्षा भर्ती सेवा पर जबरदस्त हमला किया है। वरुण गांधी ने कहा कि अगर अग्निपथ सेवा के तहत देश की सेना में जाने वाले युवाओं को पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता है तो वो भी ...
‘अग्निपथ योजना’ भारतीय सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायुसेना और नौसेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा लाई गई एक नयी योजना है। इसमें भर्ती होने वाले युवाओं को ‘अग्निवीर’ के रूप में जाना जाएगा। ...
वरुण ने सशस्त्र बलों में युवाओं की अल्पकालिक भर्ती के लिए केंद्र द्वारा ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा किये जाने के शीघ्र बाद इसमें किये गये संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि जब नीति बनाई गई, तब इसके विभिन्न आयामों पर विचार नहीं किया गया। ...
वरुण गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार युवाओं की चिंताओं को सही जगह पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ...