देश में बढ़ती बेरोजगारी पर भड़के वरुण गांधी, कहा- क्या इन आंकड़ों के साथ हम भारत के विकास की गाथा लिखेंगे?
By मनाली रस्तोगी | Published: July 11, 2022 12:01 PM2022-07-11T12:01:01+5:302022-07-11T12:03:40+5:30
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है। बीते लंबे समय से वरुण गांधी को आमजन के सवालों को उठाने और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए देखा गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी इन दिनों दिनों देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी को बीते लंबे समय से आमजन के सवालों को उठाने और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए देखा गया है। इसी क्रम में अब वह बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करते नजर आए।
आंकड़ें जो डराते हैं:
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 11, 2022
देश में बेरोजगारी दर - 7.80%
हरियाणा - 30.6%
राजस्थान - 29.8%
असम -17.2%
जम्मू-कश्मीर -17.2%
बिहार -14%
1.3 करोड़ लोगों की नौकरियां गई।
करोड़ों खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों के पास कोई रोजगार नहीं।
क्या इन आंकड़ों के साथ हम देश के विकास की गाथा लिखेंगे? pic.twitter.com/Rwi5a71QKZ
अपने नए ट्वीट में वरुण गांधी ने लिखा, "आंकड़ें जो डराते हैं: देश में बेरोजगारी दर- 7.80 फीसदी, हरियाणा 30.6 फीसदी, राजस्थान- 29.8 फीसदी, असम-17.2 फीसदी, जम्मू-कश्मीर-17.2 फीसदी, बिहार-14 फीसदी. 1.3 करोड़ लोगों की नौकरियां गई। करोड़ों खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों के पास कोई रोजगार नहीं। क्या इन आंकड़ों के साथ हम देश के विकास की गाथा लिखेंगे?"
बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है कब वरुण गांधी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नजर आए हों। इससे पहले उन्होंने पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "चूल्हे पर लकड़िया जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है। ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने 'धुएं से आजादी' का सपना दिखाया था। यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था।"
घरेलू सिलेंडर अब 1050 रु में मिलेगा!
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 6, 2022
जब देश में बेरोजगारी चरम पर है तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महँगी LPG खरीद रहे हैं।
कनेक्शन कॉस्ट 1450 रु से बढ़ाकर 2200 रु, सिक्योरिटी 2900 से बढ़ाकर 4400, यहाँ तक की रेगुलेटर तक 100 रु महँगा है।
गरीब की रसोई फिर धुएँ से भरने लगी है।
इसके साथ ही उन्होंने रसोई गैस को लेकर भी ट्वीट किया था। केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए वरुण गांधी ने लिखा था, "घरेलू सिलेंडर अब 1050 रुपए में मिलेगा! जब देश में बेरोजगारी चरम पर है, तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महंगी LPG खरीद रहे हैं। कनेक्शन कॉस्ट 1450 रुपए से बढ़ाकर 2200 रुपए, सिक्योरिटी 2900 से बढ़ाकर 4400, यहां तक की रेगुलेटर तक 100 रुपए महंगा हो गया है। गरीब की रसोई फिर धुएं से भरने लगी है।"