तमिलनाडु, दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। देश के विकास व राजनैतिक दृष्टि से भी यह राज्य हमेशा देश के लिए बेहद अहम रहा है। ऐतिहासिक दृष्टि से तमिलनाडु भारत का सबसे अग्रणी राज्य है। यही एक ऐसा राज्य जो कभी उजड़ा नहीं, प्रागैतिहासिक काल से ही यहां जो लोग बसे, उन्हीं की पीढ़ियां यहां जमी रहीं। अपनी धरती छोड़कर यहां लोग भागे नहीं। यह राजा-महाराजाओं की धरती रही। गुलामी के दिनों में भी इस राज्य में वैसा अंग्रेजों का वैसा प्रभाव नहीं था, जैसा दिल्ली-कोलकाता सरीखे शहरों पर था। जबकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। चेन्नई के अलावा मदुरै, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली सरीखे शहर इस राज्य में स्थित हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानिस्वामी और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। Read More
नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। ...
राज्यसभा चुनाव: तमिलनाडु में सभी छह उम्मीदवारों के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव नामांकन पत्रों को मंगलवार (10 जून, 2025) को चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय में रिटर्निंग ऑफिसर और अतिरिक्त सचिव बी. सुब्रमण्यम द्वारा वैध घोषित किया गया। ...
असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट क्रमशः जून और जुलाई में रिक्त होंगी। असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होगा। ...
PM Modi In Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं और उनकी सरकार लंबे समय से भारतीय संस्कृति, सभ्यता, अध्यात्म, समाज जीवन आदि में वैदिक काल की एकता के तत्वों को सामने लाकर दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं. ...