तमिलनाडु, दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। देश के विकास व राजनैतिक दृष्टि से भी यह राज्य हमेशा देश के लिए बेहद अहम रहा है। ऐतिहासिक दृष्टि से तमिलनाडु भारत का सबसे अग्रणी राज्य है। यही एक ऐसा राज्य जो कभी उजड़ा नहीं, प्रागैतिहासिक काल से ही यहां जो लोग बसे, उन्हीं की पीढ़ियां यहां जमी रहीं। अपनी धरती छोड़कर यहां लोग भागे नहीं। यह राजा-महाराजाओं की धरती रही। गुलामी के दिनों में भी इस राज्य में वैसा अंग्रेजों का वैसा प्रभाव नहीं था, जैसा दिल्ली-कोलकाता सरीखे शहरों पर था। जबकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। चेन्नई के अलावा मदुरै, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली सरीखे शहर इस राज्य में स्थित हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानिस्वामी और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। Read More
प्रताप सी रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अस्पताल ने जयललिता की मौत की जांच कर रहे न्यायाधीश ए अरुमुघस्वामी आयोग को सभी संबंधित दस्तावेज सौंप दिए हैं। ...
न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में एक शख्स बीजेपी जिलासचिव की गाड़ी पर पेट्रोल बम फेंकते हुआ दिख रहा है, हालांकि फुटेज में चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। ...
ग्लेनग्लेज ग्लोबल हेल्थ सिटी के चीफ ऑपरेटिंग अफसर शानमुग प्रियन ने एक अधिकारिक बयान में कहा, हमें बेहद दुख के साथ नटराजन मरूतप्पा के निधन की घोषणा करनी पड़ रही है। ...
Periyar Statue Case: त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद वहां लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई। जिसके बाद से ही देश में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला देखने को मिल रहा है। ...
एम नटराजन तमिलनाडु की राजनीति में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाने वाले रणनीतिकारों में गिने जाते थे। जे जयललिता से उनकी नजदीकी और फिर दूरी सुर्खियों में रही। ...