सीरियन अरब रिपब्लिक पश्चिम एशिया में स्थित है। सीरिया की आबादी 1.8 करोड़ के करीब है। 2011 से ही सीरिया गृह युद्ध में उलझा हुआ है। सीरिया में बशर अल-असद का शासन है। राष्ट्रपति असद को ईरान और रूस का समर्थन प्राप्त है। Read More
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में तुर्की और रूस संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं जो आज आधी रात से लागू हो जाएगा। ...
ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि आधी रात के बाद किये गये इन हमलों में एक ऐसे क्षेत्र को निशाना बनाया गया जहां विस्थापित सीरियाई लोग इदलिब प्रांत में मारेत मिसरीन नगर के बाहर एकत्र हो गए थे। ...
तुर्की और सीरिया बलों के बीच लड़ाई तेज होने के तीन दिन के भीतर विमान गिराये जाने की यह तीसरी घटना है। सीरिया सरकार ने इदलिब को निशाना बनाकर मिसाइल दागी। इसी बीच इदलिब में नौ नागरिकों की मौत हो गई। इदलिब विद्रोहियों का आखिरी गढ़ है। ...
तुर्की राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति पांच मार्च को रूस की एक दिन की यात्रा करेंगे।” तुर्की ने रविवार को पुष्टि की कि विद्रोहियों के अंतिम गढ़ इदलिब में बढ़ती झड़पों के बाद उसने रूस समर्थित सीरियाई बलों के खिलाफ पूर्ण सैन्य अभिया ...
तुर्की के ड्रोन स्ट्राइक से 19 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। इस घटना से रूस और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है, लेकिन तुर्की ने जोर देकर कहा कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहता है। ...
तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा कि तुर्की की सेना ने रात में “अलेप्पो से 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक रासायनिक अस्त्र केंद्र के साथ ही शासन के अन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।” ...
सीरिया के इदलिब प्रांत में हवाई हमले में तुर्की के कम से कम 33 सैनिक मारे गए। पिछले कई वर्षों में तुर्की की सेना को एक हमले में पहुंची यह बड़ी क्षति है। ...