सीरिया में आज आधी रात से रूस और तुर्की युद्ध विराम पर सहमत: एर्दोआन

By भाषा | Published: March 6, 2020 12:28 AM2020-03-06T00:28:13+5:302020-03-06T00:28:13+5:30

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में तुर्की और रूस संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं जो आज आधी रात से लागू हो जाएगा।

Russia and Turkey agree on ceasefire from midnight tonight in Syria: Recep Tayyip Erdogan | सीरिया में आज आधी रात से रूस और तुर्की युद्ध विराम पर सहमत: एर्दोआन

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (Image Courtesy: Twitter/@anadoluimages)

Highlightsतुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में तुर्की और रूस संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं जो आज आधी रात से लागू हो जाएगा। व्लादिमीर पुतिन से हुई बातचीत के बाद एर्दोआन ने कहा, ‘‘आज मध्यरात्रि 12 बजकर एक मिनट पर युद्धविराम लागू हो जाएगा।’’ 

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में तुर्की और रूस संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं जो आज आधी रात से लागू हो जाएगा।

व्लादिमीर पुतिन से हुई बातचीत के बाद एर्दोआन ने कहा, ‘‘आज मध्यरात्रि 12 बजकर एक मिनट पर युद्धविराम लागू हो जाएगा।’’ 

सीरिया में रूसी हमलों में 15 नागरिकों की मौत: निगरानी संस्था

सीरिया के उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में इदलिब के अंतिम प्रमुख विपक्षी गढ़ में बृहस्पतिवार को रूसी हवाई हमलों में एक बच्चे समेत कम से कम 15 नागरिकों की मौत हो गई।

ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि आधी रात के बाद किये गये इन हमलों में एक ऐसे क्षेत्र को निशाना बनाया गया जहां विस्थापित सीरियाई लोग इदलिब प्रांत में मारेत मिसरीन नगर के बाहर एकत्र हो गए थे।

एएफपी के एक संवाददाता ने कुछ पीड़ितों के शव देखे। ये शव एक स्थानीय अस्पताल में मोटे कंबलों में लिपटे हुए थे। ऑब्जर्वेटरी का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Web Title: Russia and Turkey agree on ceasefire from midnight tonight in Syria: Recep Tayyip Erdogan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे