सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट का राज्य के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने का आदेश सही है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने 5 मई को केंद्र को कर्नाटक के लिए ऑक्सीजन सप्लाई तत्काल बढ़ाने के आदेश दिए थे। ...
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संकट को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने कहा कि सरकार को कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए। कोर्ट ने अभी से ऑक्सीजन का ‘बफर स्टॉक’ तैयार किए जाने पर भी जोर दिया। ...
न्यायालय ने कहा कि अगर मौजूदा आदेश के बावजूद यह सिलसिला जारी रहता है तो वह अवमानना न्यायाधिकार के तहत उपलब्ध शक्तियों के इस्तेमाल के लिये विवश होगा। ...
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से ‘राजनीतिक झगड़ा’ बंद करने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिये केंद्र से बातचीत शुरू करने को कहा। ...
पी चिदंबरम ने उच्चतम न्यायालय की एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि वह देश की सर्वोच्च अदालत के आभारी हैं कि उसने कोरोना रोधी टीकों की कीमत और टीकों के निर्माण के लिए लाइसेंस की अनिवार्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए। ...
केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के लिये राज्यों से तैयारी करने के लिये कहने में वह सक्रिय था और यह सुनिश्चित कर रहा था कि मामले बढ़ने की स्थिति में समूचा राष्ट्र तैयार दिखे। ...