लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

सुखदेव

Sukhdev-thapar, Latest Marathi News

Read more

सुखदेव नाम से लोकप्रिय भारतीय क्रांतिकारी सुखदेव थापर का जन्म 15 मई 1907 को ब्रिटिश भारत के लुधियाना में हुआ था। सुखदेव और उनके साथी भगत सिंह किशोरावस्था से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गये थे। दोनों लाहौर नेशनल कॉलेज के छात्र थे तभी से दोनों के बीच अभिन्न मित्रता भी थी। सुखदेव भी भगत सिंह, चंद्रेशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान और राजगुरु इत्यादि क्रांतिकारियों की तरह हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। सुखदेव को भगत सिंह और राजगुरु के साथ 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में ब्रिटिश शासन ने फांसी पर चढ़ा दिया।