श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
ICC Men’s T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने लगातार दो मैच जीतकर सुपर 12 में प्रवेश किया। पहले यूएई को 79 रन से और फिर नीदरलैंड को 16 रन से शिकस्त दी। ...
ICC Men’s T20 World Cup 2022: टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने कुल चार खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी है। रजिता तेज गेंदबाज चामिरा की जगह लेंगे जो बायें पैर की पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गये। ...
ICC Men’s T20 World Cup 2022: पथुम निसानका ने 60 गेंद में 74 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। निसानका को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। ...
यूएई के स्पिन गेंदबाज कार्तिक मयप्पन ने टी20 वर्ल्ड कप-2022 के मैच में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिया। वे टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। ...
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन नामीबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाल में एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम को 55 रनों से मात दी। टी20 विश्व कप में अभी राउंड-1 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। ...
Women's Asia Cup 2022: जीत के साथ भारत ने लीग चरण में एक मैच शेष रहते सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के नाम पांच मैचों में चार जीत से आठ अंक हो गये हैं। ...
ICC T20 World Cup 2023: 10 टीमों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा बांग्लादेश और आयरलैंड शामिल हैं। ...