श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
Road Safety World Series 2022 Final India Legends vs Sri Lanka Legends: इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मुकाबला आज हो रहा है। ...
Women's Asia Cup 2022: भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम हैं। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। ...
Women's Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम अगले महीने बांग्लादेश के सिलहट में शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप में सात अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। ...