श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
New Zealand vs Sri Lanka 2023: श्रीलंका ने दूसरी पारी में 302 रन बनाए। श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 373 रन का स्कोर खड़ा किया था। ...
श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टेस्ट जीतने होंगे। वहीं ये भी देखना होगा कि भारत ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद टेस्ट हार जाए। भारत अगर अहमदाबाद टेस्ट जीत जाता है तो सीधा क्वालीफाई कर जाएगा। ...
New Zealand vs Sri Lanka, 1st Test 2023: डेरिल मिशेल 40, जबकि माइकल ब्रेसवेल नौ रन बनाकर खेल रहे थे। बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी उम्मीद पर खरा उतरते हुए अपनी टीम का पलड़ा भारी रखा। ...
New Zealand vs Sri Lanka 2023: कुसाल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने के अर्धशतक से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां छह विकेट पर 305 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। ...
ICC Women's T20 World Cup 2023: श्रीलंका की टूर्नामेंट में यह दूसरी बड़ी हार है और उसकी पांच टीम के ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद टूट चुकी है। ...
ICC Women's T20 World Cup 2023: बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 126 रन ही बना सकी जिसके जवाब में श्रीलंका ने हर्षिता (नाबाद 69) और नीलाक्षी (नाबाद 41) की पारियों से 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। ...