श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
Pakistan VS Sri Lanka 2023: तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अगले महीने श्रीलंका में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए शनिवार को पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया जबकि मोहम्मद हुरैरा और आमिर जमाल को लंबे प्रारूप की टीम में पहली बार जगह मिली है। ...
Sri Lanka vs Afghanistan 2023: श्रीलंका ने पिछले दो वनडे में अफगानिस्तान को हराया है। सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। श्रीलंका ने 34 ओवर पहले बाजी मार ली। ...
Sri Lanka vs Afghanistan 2023: डी डिसिल्वा (24 गेंद में नाबाद 29) और वी हसरंगा (12 गेंद में नाबाद 29) ने ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद अपनी फिरकी में फंसा कर अफगानिस्तान के तीन-तीन विकेट चटकाये। ...
Asia Cup 2023: पीसीबी के सूत्रों के अनुसार श्रीलंका ने एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इच्छा जताई है जिससे इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। ...