यूक्रेन सोवियत संघ के विघटन के बाद 1991 में रूस से अलग हुआ था। यूक्रेन के हालांकि बाद के वर्षों में NATO से जुड़ने की कोशिश से रूस असहमति दिखाता रहा है। रूस को लगता है कि यूक्रेन NATO से जुड़ने से उसकी सुरक्षा हमेशा खतरे में रहगी। रूस का मानना है कि अमेरिका सहित नाटो के अन्य सदस्य देशों की सेनाएं उसकी सीमा के बेहद करीब आ जाएंगी और वह एक तरह से चारों ओर से घिर जाएगा। इसी के खिलाफ रूस कदम उठाने की बात कर रहा है और यूक्रेन पर कार्रवाई की बात कर रहा है। Read More
यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस में फेसबुक सहित कई मीडिया वेबसाइट आंशिक रूप से डाउन हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रूस द्वारा यह कदम यूक्रेन में हो रही जंग के खिलाफ आवाज उठाने वालों की जुबान पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। ...
यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस संयंत्र में आग पहले ही लग चुकी है और अगर इसमें धमाका हुआ तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा। ...
वीके सिंह पोलैंड में हैं और वहां से भारतीय छात्रों को वापस भेजने के अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, हमने पिछले 3 दिनों में (भारत के लिए) 7 उड़ानें वापस भेजी हैं, प्रत्येक उड़ान में लगभग 200 भारतीय नागरिक थे। ...
मंत्रालय ने कहा, ‘‘रूसी भाषा में दो या तीन वाक्य बोलना सीखें (उदाहरण के तौर पर: हम छात्र हैं, हम लड़ाके नहीं हैं, कृपया हमे नुकसान नहीं पहुंचाइए, हम भारत से हैं)।’’ ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने पुष्टि की कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘हमें हालात बदतर होने से रोकने चाहिए।’’ ...
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस के साथ बातचीत का दूसरा दौर पड़ोसी बेलारूस में शुरू हो गया है। ...