रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
रोहित शर्मा ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में कुल 162 रन बनाए थे। इसमें इंदौर में खेली गई 118 रनों की पारी भी शामिल है। राहुल ने इस सीरीज में दो हाफ सेंचुरी सहित कुल 154 रन बनाए। ...
टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं थे। रोहित शर्मा ने इस दौरान कमान संभाली। ...
टीम इंडिया ने यहां पहला मैच 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उसे 6 विकेट से हार मिली। तब टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। ...
रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आउट होने के बाद इशारे से रवि शास्त्री से महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में भेजने को कह रहे हैं। ...
गेंदबाजी श्रीलंका की सबसे कमजोर कड़ी रही है। वानखेड़े स्टेडियम रोहित शर्मा का भी घरेलू मैदान है, इस लिहाज से भी उन्हें रोकने की चुनौती श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने होगी। ...