श्रीलंका को एक और झटका, एंजेलो मैथ्यूज इस वजह से तीसरे टी20 से हुए बाहर

मैथ्यूज के पैरों में खिंचाव तब आया जब वह भारतीय पारी का 12वां डालने जा रहे थे। इसके बाद उन्हें तत्काल मैदान से बाहर जाना पड़ा।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 23, 2017 01:29 PM2017-12-23T13:29:39+5:302017-12-23T13:33:19+5:30

india vs sri lanka injured angelo mathews hamstring injury out from t20 series | श्रीलंका को एक और झटका, एंजेलो मैथ्यूज इस वजह से तीसरे टी20 से हुए बाहर

एंजेलो मैथ्यूज चोटिल

googleNewsNext

इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में हार के बाद सीरीज गंवा चुकी श्रीलंकाई टीम को एक और झटका लगा है। श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दो सप्ताह के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए हैं। मैथ्यूज के पैरों में खिंचाव तब आया जब वह भारतीय पारी का 12वां डालने जा रहे थे। इसके बाद उन्हें तत्काल मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस समय मैथ्यूज अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद फेंकने जा रहे थे।

मैथ्यूज इसके बाद बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आ सके। श्रीलंका टीम के प्रबंधन ने मैथ्यूज की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या की पुष्टि की। इस कारण मैथ्यूज न केवल भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं, बल्कि आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में उनकी उपस्थिति अस्पष्ट है। श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों के अनुसार मैथ्यूज को ठीक होने में कम से कम दो सप्ताह का समय लगेगा। 

बता दें कि भारत ने शुक्रवार को इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 88 रन से हराते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज जीत ली। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में रोहित शर्मा (118) के शतक और केएल राहुल (89) के शानदार अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट पर 260 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 17.2.ओवरों में 172 रन ही बना सकी।

Open in app