रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Khel Ratna, Arjuna Award: इस बार के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है, रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 27 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार ...
Khel Ratna Award, Arjuna Award: रोहित शर्मा और रानी रामपाल समेत इस बार कुल पांच खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश खेल रत्न के लिए की गई है, जबकि 29 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा ...
Rohit Sharma on MS Dhoni retirement: एमएस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि हम उन्हें नीली जर्सी में नहीं देखेंगे लेकिन वे पीली जर्सी में नजर आएंगे ...
कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ महानतम क्रिकेटरों की जमात में खुद को शामिल करने वाले धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया। ...
Yuvraj Singh, Rohit Sharma: रोहित शर्मा के आईपीएल 2020 की तैयारियों के लिए जिम में पसीना बहाने के पोस्ट पर युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट किया, जिसे फैंस ने किया पसंद ...